
होटल में चल रहा था जिस्मफरोशी का खुला खेल, दो युवतियों के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ाए पांच युवक…
शहर के होटलों और स्पा सेंटरों में आए दिन देह व्यापार का खुलासा हो रहा है. पुलिस ने एक और सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. होटल में जिस्म का बाजार सजा हुआ था. पुलिस ने जब छापा मारा तो दो युवतियों के साथ आपत्तिजन हालत में पकड़ा है.
अलीगढ़ के थाना चंडौस पुलिस ने दो युवतियों के साथ पांच युवक को गिरफ्तार किया है. मंगलवार को तहसीलदार गभाना उदयवीर सिंह और क्षेत्राधिकारी गभाना सुमन कनौजिया के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने अपना होटल पर छापेमारी की. होटल से सात लोगों को आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ा पकड़े गए लोगों में पांच पुरुष और दो महिलाएं शामिल है.
क्षेत्राधिकारी सुमन कनौजिया के अनुसार पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी नगला पदम के समीप स्थित अपना होटल में सेक्स रैकेट चल रहा है. सूचना पर क्षेत्राधिकारी ने तहसीलदार गभाना उदयवीर सिंह को साथ लेकर जब छापेमारी की तो पुरुष और महिलायें आपत्तिजनक अवस्था में मिले. आरोपियों के पास से आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ है.
पकड़े गए लोगों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है. घटना के बाद होटल संचालक फरार बताया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि होटल संचालक समेत इस धंधे में शामिल अन्य की तलाश की जाएगी. आरोपियों से पूछताछ की जाएगी और अन्य की तलाश की जाएगी.

















