मध्य प्रदेश

प्रियंका गांधी कल प्रदेश के दौरे पर, ग्वालियर में एक विशाल आमसभा को करेंगी संबोधित

भोपाल। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी शुक्रवार को प्रदेश के एक दिवसीय दौरे पर आएंगी। वे ग्वालियर में सभा को संबोधित करेंगी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष अशोक सिंह ने बताया कि प्रियंका गांधी 21 जुलाई को सुबह 10 बजेे नई दिल्ली से वायुयान से प्रस्थान कर सुबह 11 बजे ग्वालियर एयरपोर्ट पहुंचेंगी। गांधी 11.20 बजे ग्वालियर में वीरांगना झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की समाधि स्थल पड़ाव पहुंचकर वहां उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी। सिंह ने बताया कि गांधी पूर्वान्ह 11.30 बजे ग्वालियर के मेला ग्राउंड पहुंचकर कांग्रेस की विशाल जनसभा को संबोधित करेंगी।

Back to top button