मध्य प्रदेश

प्रधानमंत्री मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि की 16वीं किश्त का किया वितरण

राजस्व महाअभियान में अब तक 3 लाख 80 हजार प्रकरणों का समाधान

प्रधानमंत्री मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि की 16वीं किश्त का किया वितरण

मध्यप्रदेश के फेंसिंग खिलाड़ियों ने ईपी टीम इवेन्ट में जीता रजत पदक

4जी खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2023 असम

10 मार्च तक चलेगा महाअभियान

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर लम्बित राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिये 15 जनवरी से 10 मार्च 2024 तक राजस्व महाअभियान चलाया जा रहा है। वर्ष 2023 से अब तक राजस्व महाअभियान में 3 लाख 80 हजार प्रकरणों का समाधान हो चुका है। इनमें नामांतरण, बँटवारा, सीमांकन, अभिलेख दुरूस्ती, नक्शे पर तरमीम संबंधी प्रकरण शामिल है।

राज्य स्तर, जिले स्तर, तहसील स्तर पर प्रतिदिन प्रकरणों के निराकरण की मॉनीटरिंग के लिये राजस्व महाभियान में 31 दिसंबर 2023 तक समय-सीमा पार कर चुके 2,42,824 लंबित प्रकरणों के निराकरण का लक्ष्य रखा गया था। इसमें 2,14,100 (लगभग 88%) समय सीमा पार लम्बित प्रकरणों का निराकरण अभियान के दौरान किया जा चुका है। नामांतरण के 94%, बंटवारा के 99%, सीमांकन के 86% और अभिलेख दुरुस्ती के 58% प्रकरणों का निराकरण हुआ है।

वर्तमान में 15 जनवरी से चल रहे अभियान में लगभग 2.5  लाख नये प्रकरणों को भी शामिल किया गया है, जिनका 64% से अधिक लगभग 1.65 लाख प्रकरणों का निराकरण राजस्व महाअभियान में किया गया है।

4जी खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2023 असम

मध्यप्रदेश के फेंसिंग खिलाड़ियों ने ईपी टीम इवेन्ट में जीता रजत पदक
जूडो के 57 किग्रा भारवर्ग में कु. रितु ने जीता कांस्य पदक
खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने दी खिलाड़ियों को बधाई

भोपाल

4जी खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2023 का आयोजन असम, अरूणाचल प्रदेश, मेघालय, मिजोरम, सिक्किम, नागालेण्ड एवं त्रिपुरा में 17 से 29 फरवरी, 2024 तक किया जा रहा है। आज खेले गये मुकाबलों में फेंसिंग खेल में एक रजत और जूडो खेल में एक कांस्य पदक प्राप्त हुए। खिलाड़ियों की इन उपलब्धियों पर मंत्री खेल विश्वास कैलाश सारंग और संचालक खेल डॉ. रविकुमार गुप्ता ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए बधाई दी।

खेल अकादमी के फेंसिंग खिलाड़ियों ने एक रजत पदक जीता

फेंसिंग के परिणाम

आज फेंसिंग खेल के ईपी पुरूष टीम इवेन्ट के फायनल मुकाबले में अकादमी के खिलाड़ी शंकर पाण्डे, भव्य सिंह, मोहित श्रीवास और सौरभ मिश्रा (रवीन्द्रनाथ टैगौर विश्वविद्यालय रायसेन) का मुकाबला गुरूनानक देव विश्वविद्यालय अमृतसर से हुआ। फायनल के इस रोमांचक और संघर्षपूर्ण मुकाबले में रवीन्द्रनाथ टैगौर विश्वविद्यालय ईपी पुरूष टीम को गुरूनानक देव विश्वविद्यालय अमृतसर से 45-38 के नजदीकी अंतर से परास्त होकर रजत पदक से संतुष्ट होना पड़ा।

इससे पूर्व रवीन्द्रनाथ टैगौर विश्वविद्यालय ईपी पुरूष टीम ने क्वार्टर फायनल में पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ को 45-23 के अंतर से बुरी तरह शिकस्त दी। इसी प्रकार सेमीफायनल मुकाबले में टीम ने अच्छा खेल कौशल का प्रदर्शन कर भारतीय विद्यापीठ पुणे को 45-25 के अंतर से पराजित कर फायनल मुकाबले में प्रवेश किया था। आई.ई.एस. भोपाल की खिलाड़ी ने एक कांस्य पदक जीता।

जूडो के परिणाम

जूडो खेल के मुकाबले में मध्यप्रदेश की खिलाड़ी रितु (आई.ई.एस.विश्वविद्यालय) ने 57 किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया। मुकाबले में लवली पंजाब यूनिवर्सिटी की कु. स्नेहा ने स्वर्ण और एम.डी. यूनिवर्सिटी की कु. अंकिता ने रजत पदक प्राप्त किया।

राज्य बॉक्सिंग अकादमी की बॉक्सर जिज्ञासा राजपूत फायनल में

बॉक्सिंग के परिणाम

बॉक्सिंग के सेमीफायनल मुकाबले में रवीन्द्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी की जिज्ञासा राजपूत ने राजस्थान यूनिवर्सिटी की नेहा राजपूत को 5-0 से हराकर फायनल में प्रवेश कर लिया। फायनल मुकाबला 29 फरवरी को होना है। उल्लेखनीय है कि जिज्ञासा राजपूत मध्यप्रदेश राज्य बॉक्सिंग अकादमी की अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी है।

प्रधानमंत्री मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि की 16वीं किश्त का किया वितरण

प्रदेश के 79.51 लाख किसानों को 1787.12 करोड़ की राशि वितरित

भोपाल

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज महाराष्ट्र के यवतमाल से वर्चुअली पीएम किसान सम्मान निधि की 16वीं किश्त जारी की। मध्यप्रदेश के 79.51 लाख किसानों को 1787.12 करोड़ की राशि वितरित की गई। अभी तक 16वीं किश्त मिलाकर राशि रुपये 23657 करोड़ का वितरण प्रदेश के किसान परिवारों को दिया जा चुका है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 16वीं किश्त के वितरण कार्यक्रम में वर्चुअली सम्मिलित हुए। उन्होंने लाभान्वित किसान परिवारों को शुभकामनाएँ दीं।

पीएम किसान सम्मान निधि योजना में प्रदेश की जनसंख्या के मान से हितग्राही पंजीयन संख्या अनुसार प्रदेश का देश में दूसरा स्थान है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देशानुसार राजस्व अभियान में सभी जिलों द्वारा बेहतर कार्य किया गया है। इसके फलस्वरूप अधिक से अधिक पीएम किसान हितग्राहियों को योजना का लाभ मिल रहा है। शेष हितग्राहियों द्वारा ई-केवाईसी एवं आधार/बैंक खाता लिंक करने की कार्यवाही पूर्ण करने के बाद योजना का लाभ दिया जायेगा। प्रदेश के सभी पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ दिये जाने का लक्ष्य है।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में किसानों को केन्द्र सरकार द्वारा प्रतिवर्ष 6 हजार रुपये की सम्मान राशि 3 किश्तों में दी जाती है। प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत प्रतिवर्ष 6 हजार रुपये की सम्मान निधि दी जाती है। किसानों को प्रतिवर्ष 12 हजार रुपये किसान सम्मान निधि के रूप में दिये जाते हैं।

 

 

Back to top button