लखनऊ/उत्तरप्रदेश

लखीमपुर में सियासी सरगर्मी बढ़ी : प्रियंका गांधी के बाद धरने में बैठे अखिलेश यादव को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

लखनऊ। लखीमपुरा में सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। किसानों से मिलने निकली प्रियंका गांधी ने पूरी रात पुलिस की नींद उड़ा दी। जिसे सीतापुर पुलिस ने हरगांव में उन्हें सुबह 4 बजे गिरफ्तार किया। वहीं समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव को हिंसाग्रस्त जिले जाने से रोक दिया गया जिसके विरोध में सपा मुखिया अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए।

 

कुछ देर बाद अखिलेश को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। सपा के सैकड़ों समर्थकों और पुलिस के बीच जमकर नोकझोंक और धक्कामुक्की हुई। इस बीच गौतमपल्ली थाने के पास कुछ अराजक तत्वों ने एक पुलिस वाहन को आग के हवाले कर दिया।

Back to top button