नई दिल्ली

पीएम नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन सहित अन्य विपक्षी नेताओं ने दी जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि…

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्री खरगे ने ट्वीट किया और लिखा कि जवाहरलाल नेहरू के योगदान के बिना 21वीं सदी के भारत की कल्पना नहीं की जा सकती। लोकतंत्र के निर्भीक प्रहरी, उनके प्रगतिशील विचारों ने चुनौतियों के बावजूद भारत के सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक विकास को दृढ़ता से आगे बढ़ाया। ‘हिन्द के जवाहर’ को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि।

भारत के स्वतंत्रता संग्राम में जवाहरलाल नेहरू की प्रमुख भूमिका थी। वह 1947 में स्वतंत्रता के बाद भारत के पहले प्रधानमंत्री भी बने। भारत को ब्रिटिश शासन से मुक्त करने के लिए, नेहरू ने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) के प्रमुख नेताओं में से थे।

27 मई, 1964 को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री ने अंतिम सांस ली। वह 1947 से 1964 तक 74 साल की उम्र में मरने तक पीएम रहे। उन्हें बच्चों से बहुत लगाव था और बच्चे उन्हें चाचा नेहरू कहकर बुलाते थे। नेहरू की जयंती 14 नवंबर को भारत में हर साल बाल दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।

Back to top button