छत्तीसगढ़कोरबा

जन-जागरण पदयात्रा एवं सदस्यता अभियान का हुआ आयोजन…

कोरबा। बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस पार्टी द्वारा देश भर में जन-जागरण पदयात्रा अभियान चलाया जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार कोरबा जिले के सभी 15 ब्लॉकों में ब्लॉक स्तर पर जन-जागरण अभियान की शुरूवात की गई। इसी तारतम्य में दिनांक 20.11.2021 को वार्ड क्र. 7, 8, 9 और 10 में कोरबा ब्लॉक अध्यक्ष संतोष राठौर के अध्यक्षता तथा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सपना चौहान के मुख्य आतिथ्य में जनजागरण पदयात्रा एवं सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष सपना चौहान ने कहा कि मोदी राज में महंगाई चरम पर है। जबसे मोदी जी ने सत्ता पाया है तभी से महंगाई दिन दूनी और रात चौगुनी तरक्की कर रही है। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, खाद्य तेल, अनाज, सब्जियों सहित दैनिक उपयोग की वस्तुएं आम आदमी की पहुंच से दूर हो गई है।

ब्लॉक अध्यक्ष संतोष राठौर ने कहा कि प्रति परिवार 15 लाख रूपये देने का वायदा और अच्छे दिन आएंगे के जुमले वाला नारा का आज तक अता पता नही चला। गलत नितियों के साथ नोटबंदी, जीएसटी व निजीकरण के कारण लाखों युवाओं के रोजगार समाप्त हो गये हैं।
इस अवसर पर बंटी शर्मा, पार्षद संतोष लांझेकर, रूप सिंह गोंड, सत्यप्रकाश साहू, नरोत्तम साहू, राकेश तांती, नजीर खान, राकेश चौहान, मनोज पटेल, किशन मिरी, यशवंत चौहान, विनोद सोनी, कुलदीप अहिरवार, प्रेम मित्तम आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Back to top button