नई दिल्ली

अंग्रेज ब्रिटिश महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के सम्मान में भारत में एक दिन का राजकीय शोक, भाजपा सरकार का ऐलान …

नई दिल्ली। ब्रिटेन की अंग्रेज महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर भाजपा की नरेंद्र मोदी सरकार ने शोक व्यक्त किया है। शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से बयान जारी करते हुए जानकारी दी गई कि भाजपा सरकार ने 11 सितंबर 2022 यानी रविवार को ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के सम्मान में एक दिन का राजकीय शोक का ऐलान किया है। बता दें कि क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय की गुरुवार रात (भारतीय समयानुसार) निधन हो गया था।

केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि शोक के दिन पूरे भारत में सभी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। इस दिन कोई आधिकारिक कार्य नहीं होगा।

गौरतलब है कि ब्रिटेन की महामहिम महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 8 सितंबर 2022 को निधन हो गया। वह ब्रिटेन में सबसे लंबे समय तक राज करने वाली महारानी थीं। उन्होंने गुरुवार रात (भारतीय समयानुसार) स्कॉटलैंड के बाल्मोरल कैसल महल में आखिरी सांस ली। वह 96 साल की थीं। महारानी ने 70 साल तक ब्रिटेन में शासन किया।

Back to top button