छत्तीसगढ़बिलासपुर

सिखों के नौवें गुरु तेग बहादुर महाराज का 400 साल प्रकाश उत्सव पर 120 कोटना व 120 सकोरा किए जाएंगे वितरित …

बिलासपुर। इस वर्ष मई में सिखों के नौवें गुरु तेग बहादुर महाराज का 400 साल प्रकाश उत्सव मनाया जाएगा। इस शुभ अवसर को ध्यान रखते हुए पंजाबी समाज आने वाली गर्मी को देखते हुए 120 कोटना जानवरों के लिए एवं 120 सकोरा चिड़ियों के पानी हेतु सेवा करने हेतु तैयार किए। हर वर्ष की तरह सिटी में कई पियाऊ घर खोले जाएंगे।

यह कोटना नगर निगम एवं समस्त गुरुद्वारों में वितरित किए जाएंगे कोई भी वहां से प्राप्त कर सकता है। आज इस कार्य का शुभारंभ बिलासपुर एआई रतन डांडी के हाथों पुलिस रक्षा टीम को 20-20 जानवरों एवं चिड़िया के कोटने प्रदान करवाए सर जानवरों एवम् पंछियों की सेवा से प्रभावित होकर अपने ऑफिस के बाहर ये सेवा करवा रहे हैंl

इस सेवा कार्य में एआई दीपमाला कश्यप, रक्षा टीम से ममता यादव, राघवेन्द्र, राघा, हरेंद्र बंजारे, किरण सिंह, दुर्गा, किरण, सिवनी सिंह, मंजू, मिश्रम उपस्थिति थे। इस सेवा में मनजीत सिंह अरोरा, पवन कुमार अजमानी, प्रीतपाल सिंह, गम्भीर दर्शन छाबड़ा, इंदरजीत सिंह सलूजा, दौलत खत्री, इंदरजीत सिंह सलूजा, कमल छाबड़ा, नितिन छाबड़ा, प्रिंस भाटिया, भूपेंद्र सिंह गांधी, सुरेन्द्र सिंह गुंबर, जसपाल सिंह होरा, जसपाल सेठी, अनिल सलूजा, असितपल जुनेजा सक्रिय थे।

Back to top button