नई दिल्ली

एनवी रमना होंगे देश के अगले चीफ जस्टिस, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर, 24 अप्रैल को संभालेंगे पदभार, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दिलाएंगे शपथ, जानें- नए सीजेआई का पूरा परिचय …

नई दिल्ली (पंकज यादव) । सुप्रीम कोर्ट के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश शरद अरविंद बोबडे 23 अप्रैल को रिटायर हो रहे हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भारत के अगले मुख्य न्यायाधीश के नाम पर मुहर लगा दी है। उन्होंने जस्टिस एनवी रमना को सुप्रीम कोर्ट का अगला चीफ जस्टिस नियुक्त किया है। वह 24 अप्रैल 2021 को पदभार संभालेंगे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नए जस्टिस एनवी रमना को शपथ दिलाएंगे। आपको बता दें कि 45 साल से ज्यादा के न्यायिक अनुभव रखने वाले और संवैधानिक मामलों के जानकार एनवी रमना का कार्यकाल 26 अगस्त 2022 तक का होगा।

आंध्र प्रदेश के रहने वाले एन.वी रमना वर्ष 2000 में आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट में स्थायी जज के तौर पर चुने गए थे। फरवरी, 2014 में सुप्रीम कोर्ट के जज के तौर पर नियुक्ति से पहले वह दिल्ली हाई कोर्ट में थे। 63 वर्षीय नुथालपति वेंकेट रमना ने 10 फरवरी, 1983 से अपने न्यायिक करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने आंध्र प्रदेश से वकील के तौर पर शुरुआत की थी।

इसके बाद उन्होंने आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट, आंध्र प्रदेश एडमिनिस्ट्रेटिव ट्राइब्यूनल के अलावा सुप्रीम कोर्ट में भी वकालत की थी। उन्होंने संवैधानिक, आपराधिक और इंटर-स्टेट नदी जल बंटवारे के कानूनों का खास जानकार माना जाता है। करीब 45 साल का लंबा अनुभव रखने वाले एनवी रमना सुप्रीम कोर्ट के कई अहम फैसले सुनाने वाली संवैधानिक बेंच का हिस्सा रहे हैं।

Back to top button