
नई दिल्ली
भाजपा में अब नए अध्यक्ष के लिए नहीं होगा चुनाव, जेपी नड्डा ही अभी संभालेंगे कमान …
नई दिल्ली । भाजपा में अब पार्टी के मुखिया का चुनाव नहीं होने वाला है। सूत्रों का कहना है कि जेपी नड्डा का कार्यकाल 2024 तक बढ़ा दिया जाएगा। 20 जनवरी 2023 को उनका कार्यकाल समाप्त हो रहा है।
बता दें कि जगत प्रकाश नड्डा पहले सात महीने के लिए भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष रहे। इसके बाद 20 जनवरी 2020 को उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभाला था। इस हिसाब से 20 जनवरी 2023 में उनके तीन साल पूरे हो रहे हैं। हालांकि अब 2024 के आम चुनाव तक भाजपा की कमान उनके ही हाथ में रह सकती है।

















