धर्म

अगले माह इस राशि के जातक रहे सावधान, पैसों के लेन-देन में हो सकता हैं नुकसान…

नई दिल्ली। कुछ दिन बाद नवंबर माह का प्रारंभ हो जाएगा। महिने की शुरूआत में ही बुध का राशि परिवर्तन होगा। जिससे कुछ राशि वालों को आर्थिक रूप से नुकसान उठाना पड़ सकता है। जातकों को पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। जानिए इन राशियों के बारे में-

  • मेष- मंगल के स्वामित्व वाली राशि के जातक के खर्चे नवंबर में बढ़ सकते हैं। नवंबर की शुरुआत में आर्थिक रूप से सशक्त रहें। महीने के बीच में सूर्य के राशि परिवर्तन से सेहत संबंधी परेशानी हो सकती है। इस महीने उधार लेन-देन से बचना चाहिए।
  • मिथुन- इस राशि के जातक इस महीने कुछ चीजों की खरीदारी कर सकती हैं। हालांकि आपका आर्थिक पक्ष कमजोर होगा। आपकी राशि के स्वामी का वृश्चिक राशि में गोचर होगा, जिससे कारण कर्ज जैसे परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
  • धनु- सूर्य और बुध का गोचर आपके द्वादश भाव में होने वाला है। ग्रहों के गोचर से आपके खर्चे अचानक बढ़ सकते हैं। माता और बहन की सेहत का खास ख्याल रखें। नौकरी पेशा वाले जातकों को धन लाभ की उम्मीद है।
  • मीन- आपके स्वामी ग्रह इस महीने आपके एकादश भाव से निकलकर द्वादश भाव में गोचर करेंगे। गुरु की इस स्थिति से आपको आर्थिक मामलों में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। शादीशुदा लोगों को बच्चों पर धन खर्च करना पड़ सकता है। नवंबर में बेवजह खर्च हो सकते हैं।
Back to top button