बिलासपुर

पथरिया में नेहरू केंद्र और एबीवीपी ने मनाया स्वास्थ्य मितानिन दिवस

पथरिया। नेहरू युवा केन्द्र ब्लॉक पथरिया व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई पथरिया के संयुक्त तत्वाधान में शनिवार को स्वास्थ्य मितानिन दिवस नगर के सामुदायिक भवन पथरिया में मनाया गया। कार्यक्रम में पथरिया मितानिन प्रशिक्षक मंजू यादव ने मितानिनों का कार्य बताया और कहा कि आज मोहल्ले-गांवों में मितानिनों के कारण ही लोग स्वच्छता के प्रति जागरूक हो रहे हैं। मितानिनों के किए गए कार्य और बेहतर प्रयास का नतीजा है कि होने वाली बीमारियों में खासी कमी भी आई है।

नेहरु युवा केन्द्र के ब्लॉक राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अजय यादव ने अपने संगठन की ओर से मितानिनों को शुभकामनाएं दी और उनके द्वारा किए जा रहे जन कल्याणकारी कार्यों में हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया। अभाविप मुंगेली जिला के संयोजक योगानंद साहू ने मितानिनों द्वारा किये गए कार्यों और स्वास्थ्य के क्षेत्र में उनके योगदानों की प्रशंसा की। मितानिनों को तिलक लगाकर श्रीफल से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का आभार व्यक्त अभाविप नगर मंत्री कुशाल यादव ने किया। कार्यक्रम में गुप्तेश्वर साहू के साथ पथरिया के मितानिन द्रोपती यादव, चंचल यादव, कीर्ती यादव, सोनकुंवर कर्माकर, देवकी कर्माकर, तीजिया पाली, भागबती पाली, सावित्री साहू, पांचों यादव, बिराजो वर्मा, गौतरहीन साहू, गनेशिया वर्मा देवमंती मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button