मध्य प्रदेश

मुस्लिम युवक ने 8 साल पूर्व हिंदू लड़की से की थी लव मैरिज, अब अपना लिया हिंदू धर्म, 4 माह के भीतर तीन लोग बने हिंदू ….

भोपाल। मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में लगातार धर्म परिवर्तन के मामले सामने आ रहे हैं। इस बार फिर एक मुस्लिम शख्स द्वारा हिंदू धर्म अपनाने की खबर आई है। इस बार हिंदू धर्म अपनाने वाले शख्स का नाम निसार मोहम्मद बताया गया है, जो मुस्लिम धर्म त्यागकर सोनू सिंह बन गया है। मंदसौर में हिंदू धर्म अपनाने का 4 माह में यह तीसरा मामला है। यहां सबसे पहले जफर नाम के एक मुस्लिम शख्स ने हिंदू धर्म अपनाया था। उसके बाद जोधपुर निवासी इकरा ने इशिका बनकर हिंदू धर्म के लड़के से प्रेम विवाह किया।

मंदसौर जिले के धामनार गांव निवासी निसार मोहम्मद से सोनू सिंह बनने के बाद उन्होंने दुबारा हिंदू लड़की से हिंदू रीति रिवाजों से शादी भी की। निसार मोहम्मद को मंदसौर के गायत्री मंदिर में पूरे विधि विधान से हिंदू धर्म में परिवर्तित किया गया, जिसमें पूर्व में हिंदू धर्म अपनाने वाले चैतन्य सिंह ने उनकी मदद की। इस दौरान सोनू सिंह को गोबर और गोमूत्र सहित पंचतत्व स्नान भी करवाया गया।

पेशे से सोना-चांदी के जेवरात का कारीगर है निसार

सोनू का पुश्तैनी काम सोना चांदी के जेवरात की कारीगरी करना है। धर्मांतरित हिंदू सोनू सिंह बताया कि उन्हें 8 वर्ष पहले उज्जैन में हिंदू धर्म की कायस्थ लड़की रानी से प्रेम हो गया था। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली थी, लेकिन दोनों के ही परिवारों ने उनकी शादी को स्वीकार नहीं किया। उनका एक 5 वर्षीय बेटा भी है। सोनू सिंह ने यह भी बताया कि उनकी बचपन से ही हिंदू धर्म में रुचि रही है। बड़ा होने के बाद उन्होंने पूजा-पाठ भी शुरू कर दिया था। वह सनातन धर्म को ही मान रहा था। मुस्लिम के तौर पर वर्तमान के सोनू सिंह के पास सिर्फ उनका नाम ही था, अब उसने अपना नाम भी बदल लिया।

बहुत खुश है निसार मोहम्मद की हिंदू पत्नी रानी

अपने पति के हिंदू धर्म अपनाने के फैसले के बाद उसकी हिंदू पत्नी रानी बहुत खुश है। उनका कहना है कि मेरे पति पहले मुस्लिम समाज में थे। फिर भी वह शुरू से ही हिंदू धर्म के रीति-रिवाजों का पालन करते आए हैं। उन्हें हिंदू धर्म अपनाने में पूर्व में धर्म परिवर्तन करने वाले चैतन्य सिंह की अहम भूमिका रही है। उन्होंने ही सोनू सिंह को संबल प्रदान कर धर्म परिवर्तन को लेकर प्रयास किया। चैतन्य सिंह का मानना है कि यह धर्म परिवर्तन नहीं, बल्कि वापसी है।

Back to top button