मध्य प्रदेश

गर्भवती महिला से इंदौर में गैंगरेप, मुस्लिम युवकों ने कहा- हिन्दू लड़की से शारीरिक संबंध बनाने पर मिलती है जन्नत …

भोपाल/इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में नशीला पदार्थ खिलाकर एक गर्भवती महिला के साथ मुस्लिम युवकों द्वारा गैंगरेप का केस दर्ज किया गया है। महिला की शिकायत के बाद तुकोगंज पुलिस ने दरिंदों को दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस को गर्भवती महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि वह नौकरी की तलाश कर रही थी। इस दौरान इंस्टाग्राम के माध्यम से एक आरोपी अफजल से उसकी पहचान हुई थी। उसने अपने तीन अन्य साथियों से महिला को मिलवाया था और आरोपियों द्वारा महिला को नौकरी दिलाने का आश्वासन देकर उसे कार में बैठाकर रीगल चौराहे से विजयनगर क्षेत्र ले गए। जहां उसे आरोपी एक सूने मकान में ले गए और नाश्ते में नशीला पदार्थ खिला दिया।

आरोपियों ने उससे अपने मुताबिक काम करने का कहा। मना करने पर जबरदस्ती करने लगे। मैंने उनसे कहा कि मैं प्रेग्नेंट हूं तो एक आरोपी हंस-हंसकर कहने लगा, हमारे धर्म में यह सब चलता है। हिंदू लड़की के साथ संबंध बना लो तो जन्नत नसीब होती है। नाश्ते में नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

हिंदू लड़की से संबंध बनाने पर  मिलती है जन्नत…

इंदौर में 6 महीने की गर्भवती महिला से गैंगरेप करने वाले मुस्लिम युवकों ने पुलिस पूछताछ के दौरान ऐसा बयान दिया है कि सुनकर पुलिस भी अवाक रह गई। उनकी घटिया और शर्मनाक मानसिकता को लेकर न केवल हिंदुओं, बल्कि मुस्लिम भी आक्रोशित हैं और ऐसे तत्वों को कड़ी सजा दिलाए जाने की मांग की जा रही है। आरोपियों का कहना है कि हिंदू लड़की से संबंध बनाने पर जन्नत मिलती है, इसलिए हमने यह किया। तुकोगंज पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के बाद आरोपी अफजल, अरबाज, प्रिंस और सैयद को गिरफ्तार किया था।

कांग्रेस विधायक बोले- दोषियों को गोली मार देनी चाहिए

इंदौर के इस सामूहिक दुष्कर्म मामले में आरोपियों के जुर्म कुबूल करने और हिंदू युवती से संबंध बनाने से जन्नत मिलने के बयान पर जनता आक्रोशित है। इस पर कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने बड़ा बयान दिया है। शर्मा ने कहा कि दोषियों को गोली मार देना चाहिए। उन्होंने घटना को भाजपा सरकार की असफलता बताया। उन्होंने कहा कि सरकार की अकर्मण्यता के चलते प्रदेश में गंभीर अपराध की घटनाएं बढ़ रही हैं।

विधायक आरिफ मसूद ने कहा- आरोपियों को दोहरी सजा मिले

वहीं, भोपाल मध्य से विधायक आरिफ मसूद ने भी घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि दुष्कर्म करने वाले दुष्कर्मी होते हैं। उनको पनाह ना तो कोई धर्म देता है और ना ही समाज। उन्हें सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। हिंदु युवती से संबंध बनाने से जन्नत मिलने की बात पर मसूद ने कहा कि इसके लिए उनको डबल सजा मिलनी चाहिए। वह युवती हमारी बहन है। आरोपियों को इस्लाम को बदनाम करने की भी सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मेरी राय में अपनी बीवी के अलावा किसी दूसरी महिला को गलत निगाह से देखना भी गुनाह है।

नेता बोले- आरोपियों को जनता को सौंपे

संस्कृति बचाओ मंच के स्थानीय नेता चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि ऐसे अपराधियों को सड़क पर खड़े करके कत्लेआम कर देना चाहिए। उन्हें जनता को सौंप देना चाहिए। उन्होंने कहा कि इनकी मानसिकता से हिंदुस्तान का माहौल खराब हो रहा है। उन्होंने प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा से मांग की कि ऐसे आरोपियों को कोर्ट नहीं, चौराहे पर बांधकर जनता को सौंप दिया जाए, ताकि जनता उनको सजा दे सके। ऐसे आरोपियों को सबक सिखाना बहुत जरूरी है।

Back to top button