छत्तीसगढ़बिलासपुर

सांसद अरुण साव व विधायक रजनीश सिंह ने बेलतरा विधानसभा क्षेत्र का किया दौरा, पौधरोपण कर केंद्र सरकार की उपलब्धियों को बताया …

बिलासपुर। सांसद अरुण साव ने विधायक रजनीश सिंह के साथ बेलतरा विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सांसद आदर्श ग्राम मदनपुर एवं गोंदईया, पेंडरवा, लछनपुर में पौधरोपण किया। साथ ही आमजनों से व्यक्तिगत् सम्पर्क कर मास्क वितरित किया।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सांसद साव बेलतरा विधायक सिंह के साथ सांसद आदर्श ग्राम मदनपुर पहुँचे। यहां उन्होंने पौधरोपण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कोरोना की लड़ाई में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक सक्षम नेतृत्व का प्रदर्शन करते हुए भारतवासियों को संकटकाल में हरसंभव मदद पहुँचाया है। केंद्र सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला वर्ष उपलब्धियों भरा रहा है। इस दौरान धारा 370 और 35 ए को समाप्त कर जम्मू कश्मीर एवं लद्दाख को विकास की मुख्यधारा में लाने का काम किया गया।

रामजन्मभूमि अयोध्या में भगवान राम के भव्य एवं दिव्य मंदिर के निर्माण का रास्ता प्रशस्त हुआ। तीन तलाक और नागरिकता संशोधन जैसे महत्वपूर्ण कानून संसद में पारित किए गए। कार्यक्रम को विधायक सिंह ने भी संबोधित किया। इसके बाद उन्होंने ग्राम गोंदईया, पेंडरवा, लछनपुर पहुँच कर पौधरोपण किया।

साथ ही व्यक्तिगत् जनसंपर्क कर आमजनों को मास्क वितरित किया। कार्यक्रम में जनपद उपाध्यक्ष विक्रम सिंह, जनपद सदस्य दिलहरण साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष जनक देवांगन, अनिल पाण्डेय, सरपंच विश्वनाथ साहू, संतोष कुमार, उमेश श्रीवास आदि उपस्थित थे।

Back to top button