
मुंगेली (अजीत यादव) । शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक स्कूल दाऊपारा में अंग्रेजी माध्यम स्कूल के लिए चल रहे निर्माण कार्यों का सांसद अरुण साव ने कार्यकर्ताओं के साथ निरीक्षण किया। इस अवसर पर एसडीओ ग्रामीण यांत्रिकी विभाग एवं प्राचार्य रजनीश उपाध्याय ने आवश्यक जानकारी दी। सांसद श्री साव ने गुणवत्ता युक्त निर्माण कराए जाने का निर्देश दिया। इस अवसर पर गिरीश शुक्ला, शैलेश पाठक,मोहन भोजवानी, प्रेम आर्य,सुनील पाठक,प्रदीप पाण्डेय,कोटूमल दादवानी साथ मे उपस्थित रहे।















