मध्य प्रदेश
मप्र विधानसभा का मानसून सत्र 10 जुलाई के स्थान पर 11 जुलाई से होगा आरंभ

भोपाल। मध्य प्रदेश की पंचदश विधानसभा का पंचदश सत्र सोमवार, 10 जुलाई के स्थान पर अब मंगलवार, 11 जुलाई से आरंभ होकर शनिवार, 15 जुलाई, 2023 तक चलेगा। राज्यपाल के आदेशानुसार इस आशय की पुनरीक्षित अधिसूचना गुरुवार को मध्य प्रदेश विधानसभा सचिवालय ने जारी की है। विधानसभा के प्रमुख सचिव अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि 11 जुलाई से प्रारंभ होने वाले पांच दिवसीय सत्र में कुल पांच बैठकें होंगी। सत्र के दौरान शासकीय कार्य संपादित किए जाएंगे।