नई दिल्ली

मोदी का दावा- जल्द ही तोड़ देंगे RJD-नीतीश का गठबंधन, सिंह ने कहा- 2024 में देश जुमलेबाजों से मुक्त होगा……इंतजार कीजिए …

नई दिल्ली। BJP ने मणिपुर में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल युनाइटेड को तगड़ा झटका दिया है। जेडीयू के छह में से पांच विधायकों का भगवा खेमे में विलय हो गया। इस सियासी घटना पर राज्यसभा सांसद और बिहार बीजेपी नेता मोदी ने कहा है कि अब अरुणाचल प्रदेश के बाद मणिपुर भी जेडीयू मुक्त हो गया। उन्होंने दावा किया कि वे सभी विधायक एनडीए में बने रहना चाहते थे।

इसके अलावा मोदी ने यह भी कहा कि, ”बहुत जल्द हम बिहार में जेडीयू-राजद गठबंधन को तोड़ देंगे और राज्य को जेडीयू मुक्त कर देंगे।” उन्होंने नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि होर्डिंग और पोस्टर लगाकर कोई भी पीएम नहीं बन सकता है।

इससे पहले मोदी ने नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए एक ट्वीट भी किया था। इसके बाद जेडीयू नेता बीजेपी पर और हमलावर हो गए हैं। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने भाजपा नेता मोदी पर बड़ा हमला किया है। अपने फेसबुक पोस्ट में ललन सिंह ने मोदी को संबोधित करते हुए भाजपा की नैतिकता और आचरण पर सवाल उठाए हैं।

ललन सिंह ने लिखा, ”मोदी जी, आपको स्मरण कराना चाहते हैं कि अरुणाचल और मणिपुर दोनों जगह जदयू ने भाजपा को हराकर सीटें जीती थी। इसलिए जदयू से मुक्ति का दिवास्पन्न मत देखिए। अरुणाचल में जो हुआ था वह आपके गठबंधन धर्म के पालन के कारण हुआ था। और मनिपुर में एक बार फिर भाजपा का नैतिक आचरण सबके सामने है। आपको याद होगा कि  2015 में नरेंद्र मोदी ने 42 सभाएं की, तब जाकर 53 सीट ही जीत पाए थे। 2024 में देश जुमलेबाजों से मुक्त होगा……इंतजार कीजिए।”

Back to top button