छत्तीसगढ़बिलासपुर

अरपा परियोजना को लेकर मुख्य सचिव आरपी मंडल से विधायक शैलेश पांडेय ने की चर्चा

बिलासपुर आज सरकार के मुख्य सचिव आरपी मंडल का दौरा कार्यक्रम था।  जिसमें शहर के महत्वाकांक्षी अरपा परियोजना की विस्तार से चर्चा हुआ। मुख्यमंत्री और मंत्री की मंशा अनुसार और बिलासपुर के जनता की वर्षों की आवाज़ आज साकार हो रही है।

अरपा के दोनों तरफ पूरे नाले और सुंदर सड़क दो मुहानी तक जाएगा चरणबद्ध तरीके से बजट आएगा। दो बड़े बैराज बनेंगे अरपा में और 12 महीने अरपा में पानी रहेगा। आज मुख्य सचिव महोदय से विस्तार में चर्चा हुई और उन्होंने आश्वासन दिया है कि बिलासपुर की आवाज़ और इक्षा के अनुसार ही अरपा का विकास किया जाएगा और अरपा में गंदा पानी अब आगे से नहीं जाएगा।

Back to top button