
बिलासुपर। आज छत्तीसगढ़ के दुलारे सपूत शाहिद विनोद चौबे की स्मृति में बिलासपुर नगर निगम द्वारा उनकी प्रतिमा में माल्यार्पण और बिलासपुर की मिट्टी तेल सड़क में पौधा रोपण का कार्यक्रम रखा गया। इस अवसर पर विधायक शैलेश पांडेय, रश्मि सिंह, महापौर रामशरण यादव, संभाग आयुक्त डॉ संजय अलंग, बिलासपुर पुलिस महानिरीक्षक, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम के आयुक्त, सभापति सहित कांग्रेस के पदाधिकारी, नगर निगम के एमआईसी सदस्य, पार्षद साथी और बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेता युवा साथी और नगर निगम के अधिकारी गण और पर्यावरण प्रेमी उपस्तिथ थे।
















