मध्य प्रदेश

‘मित्र’ ने दिखाई भविष्य की राह : इदौर नगर निगम बजट 2023: युवा महापौर ने पहले ही बजट में जगाई उम्मीद

महापौर बोले- इंदौर यानी आइडिया, इनोवेशन, इन्वॉल्वमेंट, आईटी, इनिशिएटिव, इंस्पिरेशन, इंडिपेंडेंट

इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने अपना पहला बजट पेश किया। इसमें उनके युवा होने की समझ और भविष्य के इंदौर की उम्मीदें साफ़ दिखीं। सफाई पर बड़ा खर्च तो है ही, पर्यावरण और सोलर एनर्जी से भविष्य के शहर को गढऩे का विजऩ भी दिखा। कोई नया कर नहीं लगा और 150 चौराहों को फ्री वाईफाई जोन बनाने का वादा भी है। एक मॉडल थिएटर के साथ धार्मिक यात्रा में सहभागी बनने के लिए अयोध्या, वाराणसी, प्रयागराज तक बस चलाने की भी घोषणा की।

देश के सबसे स्वच्छ शहर का बजट गुरुवार को पेश हुआ। इंदौर नगर निगम का सालाना 7500 करोड़ रुपए का बजट रहा। इसे गुरुवार को महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में जनता के सामने रखा। इंदौर के लोगों पर इस बार कोई नया कर नहीं लगाया गया है। शहर के 150 चौराहों को फ्री वाईफाई जोन बनाया जाएगा। डिजिटल सिटी बनाने के लिए 60 करोड़ खर्च होंगे। इंदौर पश्चिम में एक मॉडल थिएटर बनेगा। इसके लिए नगर निगम खुद का डेटा सेंटर भी बनाएगा। नर्मदा के चौथे फेज का पानी इंदौर में लाएंगे। निगम कर्मचारियों का स्थायी किया जाएगा। अटल सिटी बस की सेवाओं का विस्तार करते हुए अयोध्या, वाराणसी, प्रयागराज सहित अन्य शहरों तक यात्री बस शुरू की जाएगी।

‘7 आई’ वाला शहर है हमारा इंदौर : पुष्यमित्र भार्गव

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने इंदौर को सेवन आई वाला शहर बताया। इंदौर यानी आइडिया, इनोवेशन, इन्वॉल्वमेंट, आईटी, इनिशिएटिव, इंस्पिरेशन, इंडिपेंडेंट। इंदौर में सीएम ने तीन एकड़ जमीन सुमित्रा महाजन की अध्यक्षता वाले ट्रस्ट को दी है। जहां मां अहिल्या का स्मारक बनाया जाएगा। राजबाड़ा क्षेत्र को नए देवी अहिल्या लोक के रूप में बनाने का काम परिषद करेगी। अहिल्या लोक के निर्माण का प्रावधान किया गया है। लेजर लाइट और साउंड सिस्टम पर काम किया जाएगा। महापौर ने दावा किया कि ये बजट मप्र या किसी भी अर्बन लोकल बॉडी का पहला पेपरलेस डिजिटल बजट है। सबसे पहले महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने सभापति मुन्नालाल यादव और कांग्रेस समर्थित नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे को बजट की डिजिटल प्रति सौंपी। महापौर ने इंदौर को सोलर सिटी बनाने का संकल्प लिया। बजट को देखने के लिए दो पार्षदों के बीच एक लैपटॉप रखा गया। एमआईसी द्वारा मंजूर किए गए 29 अन्य प्रस्तावों पर भी विचार किया गया।

सफाई सबसे पहले…

 

  • पिछले साल से 9 करोड़ ज्यादा बजट
  • स्वच्छ भारत मिशन के लिए 121 करोड़ का प्रावधान। यह पिछले साल से 9 करोड़ ज्यादा है।
  • निर्माण सामग्री का मलबा सडक़ पर फैलाने पर 1 लाख रु. तक का जुर्माना होगा।
  • 29 स्लम बस्तियों को ग्रीन स्लम के रूप में डेवलप करेंगे।
  • अगले दो में एयर क्वालिटी इंडेक्स लेवल आदर्श लेवल 50 तक लाने का टारगेट। अभी कई स्थानों पर 100 से भी ज्यादा है। यह आबोहवा से जुड़ा मामला है।
  • देश का दूसरा 100 टन कैपिसिटी का स्लज हाईजेनेशन प्लांट कबीटखेड़ी में बनेगा। यह स्लज घर के शौचालयों और नालियों से निकलता है।

युवा महापौर युवा सोच…

  • 150 चौराहे फ्री वाई-फाई जोन बनेंगे
  • इंटर्नशिप विद् मेयर स्कीम जारी रहेगी। अभी 350 स्टूडेंट्स जुड़े हैं।
  •  डिजिटल सिटी के लिए 60 करोड़ का प्रावधान।
  • 150 चौराहों फ्री वाई-फाई जोन बनेंगे।
  • नगर निगम का खुद का इंटरनेट डेटा सेंटर बनेगा। ई-ऑफिस फैसिलिटी मिलेगी।
  •  युवाओं को प्रेरित करने के लिए विवेकानंद रॉक मेमोरियल की प्रतिकृति इंदौर में बनाई जाएगी।

शिक्षा पर जोर…

  • मेरिट में आने पर 3 छात्राओं को स्कूटी देने का वादा
  •  6 मॉडल स्कूल बनाए जाएंगे। उर्दू हाईस्कूल नयापीठा, मिडिल स्कूल छोटी खजरानी, स्वामी विवेकानंद हासे स्कूल जंजीरवाला चौराहा, मिडिल स्कूल तेजाजी नगर, मिडिल स्कूल गणेश नगर, मिडिल स्कूल निपानिया शामिल हैं।
  •  हर जोन में मॉर्डन लाइब्रेरी बनेगी। वहीं पर करियर कांउसिलिंग सेंटर क्कक्कक्क मॉडल पर चलाएंगे।
  • मेरिट आधार पर 3 छात्राओं को स्कूटी, 5 छात्राओं को लेपटॉप और 10 छात्राओं को साइकिल देने का ऐलान

बजट के मुख्य बिंदू …

महिलाएं ऑनलाइन बेच सकेंगी अपने प्रॉडक्ट…

  • महिला समूहों के लिए ऑनलाइन व्यापार केंद्र बनेगा। महिलाएं ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रॉडक्ट बेच सकेंगी।
  • महिला स्वरोजगार कार्यक्रम में इस साल 111 महिलाओं को ई-रिक्शा लोन मिलेगा

कर्मचारियों के लिए…

  • स्थायी करने के लिए कटऑफ डेट तय, निगम कर्मचारियों को योगमित्र अभियान से भी जोड़ा जाएगा।
  • 16 मई 2007 के बाद नियुक्त कर्मचारियों को विनियमितीकरण किया जाएगा।

इंटर सिटी कनेक्टविटी के लिए…

  • अटल बसों का दायरा राज्य के बाहर तक।
  • इंदौर को अन्य राज्यों तक ज्यादा से ज्यादा अटल बसें चलाने का ऐलान।
  • धार्मिक पर्यटन के केन्द्र अयोध्या, वाराणसी, प्रयागराज, उज्जैन, ओंकारेश्वर के अलावा नई दिल्ली, उदयपुर, पुणे, कोटा, अहमदाबाद एवं अन्य शहरों बस चलाएंगे।

फुट ओवरब्रिज बनेंगे…

  • तीन इमली फ्लायओवर के दोनों ओर ओल्ड जीडीसी (मोती तबेला) तक
  • एमवाय हॉस्पिटल के सामने
  • आरएनटी मार्ग यूनिवर्सिटी के सामने
  • टॉवर चौराहे से भंवरकुआं चौराहे के बीच
  • रणजीत हनुमान मंदिर के पास
  • ग्रेटर कैलाश मार्ग
  • अन्नपूर्णा मंदिर के पास
  • रिंग रोड पर बंगाली चौराहा से पिपलियाहाना चौराहे के बीच
  • रिंग रोड पर आईटी पार्क चौराहा से राजीव गांधी चौराहा तक।
  • सडक़ों के निर्माण हेतु 510 करोड़ का प्रावधान किया गया।
  • ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए 104 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

सोलर सिटी का ऐलान…

  • 3 मई को सोलर सिटी का विजन डॉक्यूमेंट पब्लिश होगा।
  • डॉक्टर चलित एंबुलेंस वाहनों से पेड़ों का इलाज जारी रहेगा।
  • स्मार्ट सिटी एरिया में AQI लेवल ठीक करने के लिए ई-व्हीकल को बढ़ावा।
  • शहर में कम से कम 25 स्थानों पर मल्टी व्हीकल चार्जिंग पॉइंट बनाएंगे
  • 305 करोड़ के खर्च से 60 मेगावॉट का सौर ऊर्जा प्लांट लगेगा, जिससे 175 लाख यूनिट बिजली बनेगी।
  • निगम स्वामित्व के सभी भवनों और 200 बगीचों को सौर ऊर्जा से रोशन करेंगे।
Back to top button