मध्य प्रदेश

प्रधानमंत्री के मध्यप्रदेश के दौरे से पूर्व महाकाल मंदिर में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, गणेश को हटाकर इंदौर निगम अपर आयुक्त संदीप को बनाया प्रशासक ….

उज्जैन। प्रधानमंत्री के उज्जैन दौरे से पहले महाकालेश्वरर मंदिर में बड़ा फेरबदल किया गया है। महाकाल मंदिर प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ को हटाकर उनकी जगह इंदौर नगर निगम के अपर आयुक्ता संदीप कुमार सोनी को मंदिर प्रशासक बनाया गया है। आगामी 11 अक्टूबर को प्रधानमंत्री का उज्जैन दौरा प्रस्तावित है, जिसमें वे महाकाल कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे।

उल्लेखनीय है कि दो दिन पूर्व ही मुख्यमंत्री ने महाकाल कॉरिडोर का अवलोकन किया था। ठीक इसके बाद ही बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला। राज्य शासन ने बुधवार शाम को आदेश जारी कर महाकाल मंदिर प्रशासक गणेश धाकड़ को पद से हटा दिया। वहीं, इंदौर नगर निगम के अपर आयुक्त संदीप कुमार सोनी को महाकाल मंदिर का नया प्रशासक नियुक्त किया गया है। सोनी को महाकाल के साथ उज्जैन विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

Back to top button