मध्य प्रदेश

एमपी के मंदसौर के पास बड़ा हादसा, नाव पलटने से 8 डूबे, 4 की मौत, 2 की तलाश, 1 पुरुष व 1 महिला सकुशल बाहर निकले ….

भोपाल। मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के शामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम तोलाखेड़ी में गांधीसागर जलाशय के डूब क्षेत्र में रविवार शाम को खेत से काम कर लौट रही महिलाओं से भरी नाव पलट गई। नाव में 1 पुरुष 7 महिलाएं सवार थी। इनमें से पुरुष व एक महिला सकुशल बाहर निकल आए, 5 महिलाओं के शव मिले, लेकिन एक अभी भी लापता है। इनकी तलाश में प्रशासनिक व पुलिस की टीम की मौजूदगी में गोताखोर लगे हैं। घटनास्थमल पर अंधेरा होने से तलाशी अभियान में काफी परेशानी हो रही थी।

मिली जानकारी के अनुसार रविवार शाम को मंदसौर जिले के शामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम तोलाखेड़ी की महिलाएं मजदूरी करने गांधी सागर जलाशय के बैक वाटर को पार कर खेतों में गई थी। शाम को वापस लौटते समय असंतुलित होकर नाव पलट गई। इसमें सवार 6 महिलाएं, एक बालिका व एक पुरुष भैरुलाल पुत्र कंवरलाल नदी में डूब गए। बाद में किसी तरह रानू गायरी, भैरुलाल को बचा लिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और गोताखोरों के तलाश अभियान में 3 शव बाहर निकाले जा चुके थे, लेकिन 2 महिलाएं लापता हैं।

गरोठ से एएसपी महेंद्र तारणेकर भी मौके पर पहुंच गए हैं। इधर, भोपाल में मौजूद पर्यावरण मंत्री हरदीपसिंह डंग ने दुर्घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर गौतमसिंह व एसपी अनुराग सुजानिया से बात कर तत्काल बचाव आपरेशन शुरू करने की बात कही। डंग अपने भोपाल के सारे कार्यक्रम निरस्त कर तोलाखेड़ी के लिए निकल गए है। इधर अंधेरा होने के कारण बचाव अभियान में भी परेशानी हो रही हैं। हादसा कैसे हुआ यह अभी स्पकष्टभ नहीं हो पाया है। अलग-अलग कयास लगाए जा रहे हैं। इनकी तलाश के लिए गोताखोर लगे हुए हैं।

इन महिलाओं के शव मिले

  1. धापू बाई पत्नी गोपाल (41 वर्ष)
  2. प्रेम बाई पत्नी बालू गायरी (42 वर्ष)
  3. रसाल बाई पत्नी राधेश्याम (40 वर्ष)
  4. मधु पत्नी कान्हा गायरी (19 वर्ष)
  5. राधा बाई पुत्री मांगीलाल (18 वर्ष)
Back to top button