मध्य प्रदेश

मप्र में भी भाजपा को बड़ा झटका: भाजपा की राजनीति के संत के बेटे ने की कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा

पूर्व सीएम कैलाश जोशी के बेटे पूर्व मंत्री दीपक जोशी 6 मई को ज्वाइन करेंगे कांग्रेस

भोपाल। भाजपा के वरिष्ठ नेता और राजनीति के संत कहे जाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के बेटे दीपक जोशी ने भी भाजपा छोडक़र कांग्रेस ज्वाइन करने का निर्णय कर लिया है। उन्होंने बताया कि 6 मई को कांग्रेस ज्वाइन करेंगे। जोशी की विरासत संभालने वाले दीपक जोशी का कहना है कि उन्हें जो सम्मान देगा, वे उसके साथ रहेंगे। कमलनाथ से जब पूछा गया कि छत्तीसगढ़ भाजपा के बड़े नेता नंदकुमार साय ने पार्टी छोड़ दी। इस पर कमलनाथ ने कहा कि ये तो ट्रेलर है। आगे देखिए क्या-क्या होता है। कांग्रेस ज्वाइन करने को लेकर दीपक जोशी ने कहा कि मैं जनता की सेवा करने पिताजी की राजनीतिक विरासत आगे बढाऊंगा। उन संबंधों को जीवित रखने के लिए सदैव तत्पर रहूंगा। उन्होंने बताया कि 5 मई को उनकी पत्नी की पहली बरसी है, उसके बाद 6 मई को वे कांग्रेस ज्वाइन करेंगे।
क्यों छोड़ रहे पार्टी
पूर्व सीएम कैलाश जोशी के बेटे दीपक को 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर हाटपिपल्या विधानसभा से हार का सामना करना पड़ा था। उन्हें कांग्रेस उम्मीदवार मनोज चौधरी ने हराया था। साल 2020 में ङ्क्षसधिया के साथ हाटपिपल्या के कांग्रेस विधायक मनोज चौधरी भी कांग्रेस छोडक़र भाजपा में आ गए थे। इसके बाद हुए उपचुनाव में मनोज चौधरी फिर विधायक बन गए। जिससे दीपक जोशी हाशिए पर आ गए।

Back to top button