मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश बजट 2023: वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा बोले- हम कर्जा लेकर विकास कर रहे, कांग्रेस बताए उसने क्या किया

बजट पर विपक्ष के सवालों पर वित्त मंत्री ने किया पलटवार

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने 2023-24 का बजट पेश किया। बजट पेश करने के बाद वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि वर्ष 2023-24 बजट जनता का, जनता के लिए बजट है। जनता की भावनाओं का सम्मान करने वाला है। जो जनता चाहती थी उन सभी बातों को बजट में रखा गया है। जिसमें हमने सभी वर्गों का ख्याल रखा है। युवा शक्ति, नारी शक्ति अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सामान्य वर्ग सभी वर्गों को हमने महत्व दिया है। जिसमें हमने सभी वर्गों का ख्याल रखा है। युवा शक्ति, नारी शक्ति अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सामान्य वर्ग सभी वर्गों को हमने महत्व दिया है।

वित्त मंत्री ने बजट टेबलेट पर पड़ा। इस पर देवड़ा ने कहा कि यह मध्य प्रदेश को आगे बढ़ाने वाला बजट है। विपक्ष के कर्ज के सवाल पर देवड़ा ने कहा कि हमने नियमों के तहत और भारत सरकार की गाइडलाइन अनुसार कर्ज लिया है। हम कर्जा लेकर सड़कें, तालाब, सिंचाई योजनाएं, मेडिकल कॉलेज, स्कूल, गांव की गली-गली में सीसी रोड बना रहे हैं। हम विकास के सभी काम कर रहे और समय पर कर्जा भी चुका रहे है। सरकार की लाड़ली महिला योजना पर देवड़ा ने कहा कि यह पैसा जनता का है। जनता को समर्पित है। एक हजार रुपए महीना महिलाओं के खाते में डालेंगे। वित्त मंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वह बताए उन्होंने किसानों का दो लाख रुपए तक का कर्जा माफ करने का ऐलान किया था। कांग्रेस बताए उन्हेंने जो वादे किये थे, वह पूरे किये क्या? वहीं कमलनाथ के आरोपों पर जगदीश देवड़ा ने कहा कि कमलनाथ जनता के बीच में खड़े होकर, बता दें उन्होंने अपनी सरकार में जो बातें कही थी क्या उन्होंने पूरा किया। गौरतलब है कि शिवराज सरकार ने पूरा बजट महिलाओं, युवाओं और किसानों को ध्यान में रखकर तैयार किया है। इसमें रोजगार से लेकर कृषि और खेल तक सब कुछ शामिल किया गया है।

इसका जवाब जनता विपक्ष को चुनाव में देगी

कांग्रेस पर पलटवार करते हुए वित्त मंत्री देवड़ा ने कहा कि कमलनाथ ने 2 लाख का कर्जा माफ करने ,बेरोजगारों को भत्ता देने का वादा किया था? क्या उन्होंने यह किया।कमलनाथ ने मध्य प्रदेश में विकास की कोई ईंट नहीं लगाई। वहीं बजट के दौरान विपक्ष के हंगामा करने पर उन्होंने कहा कि इसका जवाब जनता विपक्ष को चुनाव में देगी।

गौरतलब है कि आज बजट आने से पहले कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया। कांग्रेस पार्टी ने सिलेंडर की बढ़ती कीमतों का विरोध किया। पीसीसी चीफ कमलनाथ ने बजट को लेकर कहा कि शिवराज सरकार का बजट एक झूठी घोषणाबाज सरकार की घोषणाओं का स्मारक है। प्रदेश की “झूठी सरकार का झूठा बजट” है। ये कर्ज़, कमीशन और सत्यानाश का बजट है। बजट में सब कुछ “प्रस्तावित” मात्र किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि यदि हम पिछले वर्ष का बजट देखें उसमें भी जो प्रस्तावित प्रावधान थे, उसमें से मात्र 55% का वितरण किया गया। यह बजट तो मात्र 3 महीने का है। जिसमें चुनावी घोषणाएं और गुमराह और कलाकारी करने के अलावा और कुछ नहीं किया गया है

Back to top button