लखनऊ/उत्तरप्रदेश

सास-बहू से बनाए शारीरिक संबंध, वीडियो बनाकर उन्हीं के मकान में जाकर बनाया संबंध: आरोपी प्रेमजाल में फंसाकर ऐसे बनाता था शिकार….

लखनऊ। छतौनी थाना के मठिया डीह मोहल्ला में मकान मालकिन व उनकी पुत्रवधू का यौन शोषण कर वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करनेवाले युवक को सोमवार की सुबह छतौनी थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

मामले में एक महिला को भी हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। महिला ने आरोप लगाया है कि 2020 में उनके शिक्षक पुत्र की मौत के बाद पैरवी के दौरान उक्त युवक से परिचय हुआ।

पैरवी के नाम पर वह उनके मकान में किराए पर रहने लगा। इस दौरान उसने मकान मालकिन (सास) व पुत्रवधू के साथ अवैध शारीरिक संबंध बनाए।

इस दौरान उनका अश्लील वीडियो बना लिया और उसे वायरल करने की धमकी देने लगा। धमकी देकर दोनों के साथ लगातार अवैध संबंध भी बनाता रहा। गिरफ्तार युवक निशांत राज शहर के राजेन्द्र नगर का निवासी है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि निशांत महिला व युवतियों को प्रेमजाल में फंसाकर अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करता था, उसने दो नाम से आधार कार्ड व आचरण प्रमाण पत्र भी बनाए थे।

एसपी ने कहा कि इसकी जांच कराई जा रही है, उसने मेहसी थाना के छोटा चकलालू गांव से भी एक प्रमाण पत्र बनवाया है। इस संबंध में महिला ने थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।

महिला के आवेदन आलोक में उसे गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उसके बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त कर रही है।

Back to top button