मध्य प्रदेश

फर्जी नोटिस दिखाकर अड़ीबाजी करने वाले लोकायुक्त के पूर्व डीएसपी योगेश कुरचानिया सस्पेंड

फर्जी लोकायुक्त गैंग मामले में कार्रवाई: डीएसपी योगेश कुरचानिया ही निकले तीसरा फरार आरोपी

भोपाल। नागरिक सहकारी बैंक, गंज बासौदा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) हरिओम भावसार को फर्जी नोटिस दिखाकर एक लाख रुपए की मांग करने वाले लोकायुक्त के पूर्व कार्यवाहक डीएसपी योगेश कुरचानिया को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। उनके खिलाफ विदिशा के गंज बासौदा देहात में एफआईआर दर्ज की गई थी।

जानकारी के मुताबिक कार्यवाहक डीएसपी योगेश कुरचानिया लोकायुक्त पुलिस में पदस्थ थे। पुलिस मुख्यालय ट्रांसफर होने पर कुरचानिया शुक्रवार को लोकायुक्त संगठन से रिलीव हुए थे। इसके बाद वे अपने दो साथियों नीतेश शर्मा और आरपी मालवीय के साथ गंज बासौदा पहुंचे। यहां उन्होंने नागरिक सहकारी बैंक के सीईओ भावसार को आय से अधिक संपत्ति का नोटिस दिखाकर एक लाख रुपए की मांग की थी। कुरचानिया ने गाड़ी में बैठे-बैठे अपना आईडी कार्ड और कथित डीएसपी लोकायुक्त राजेंद्र सिंह सेंगर के साइन किया हुआ फर्जी नोटिस दिखाया था। संदेह होने पर भावसार ने आरपी मालवीय और नीतेश शर्मा को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था, जबकि कुरचानिया फरार हो गए थे।

Back to top button