
मुंगेली (अजीत यादव) । जिला भाजपा कार्यालय में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण का शिलान्यास भूमिपूजन प्रधानमंत्री के द्वारा होने की खुशी में एक और दीवाली मनाते हुए दीप प्रज्वलित किया गया। इससे पूर्व प्रातः 11:30 बजे जिला भाजपा कार्यालय में श्रीराम दरबार की पूजा अर्चना कर मिष्टान्न वितरण किया गया तथा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष शैलेश पाठक, गिरीश शुक्ला, नगर पालिका अध्यक्ष संतुलाल सोनकर, सुनील पाठक, नगर भाजपा अध्यक्ष, राणाप्रताप सिंह, किशोरीलाल केशरवानी, दीनानाथ केशरवानी, मानस सिंह बैस, प्रदीप पाण्डेय, कोटूमल दादवानी, लेखु साहू, राघवेंद्र सिंह, विकास सोनी, मनीष सोनी, अन्नू सोनी उपस्थित थे।















