बिलासपुर

टोकन जारी किए गए किसानों की धान खरीदी के निर्णय पर नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक ने कहा कि यह किसानों और भाजपा कार्यकर्ताओं की जीत है

बिलासपुर। टोकन जारी किए गए किसानों की धान खरीदने के संबंध में शासन द्वारा लिए गए निर्णय पर विधानसभा नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि यह किसानों और भाजपा कार्यकर्ताओं की जीत है। सड़क में किसानों ने और सदन में भाजपा ने लड़ाई लड़ी। सरकार को यह फैसला पहले ले लेना था लेकिन सरकार इसे टालने के मूड में थी। आखिर में भारी दबाव के बाद धान खरीदी का निर्णय लेना पड़ा।

प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने धान खरीदी को लेकर दिये गये आदेश पर कहा कि भाजपा के मांग और दवाब के कारण आखिरकार प्रदेश सरकार ने धान खरीदी को लेकर किसानों के हित में आदेश दिया है। हम लगातार किसानों के हितों की मुद्दे उठाकर सरकार को उचित फैसला लेने को विवश कर रहे थे। यही कारण है कि अब कांग्रेस सरकार को हमारी मांगों के सामने झुकना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने भाजपा कार्यकर्ताओं के दवाब के सामने किसानों के हित में देर से ही सही, मगर सही फैसला लिया है।

प्रदेश में किसानों के धान की खरीदी के नाम पर कांग्रेस केवल सियासत कर रही थी लेकिन किसानों का धान नहीं खरीदा जा रहा था। उन्होंने कहा कि 19 मार्च को जो टोकन जारी किया गया था, उस धान को खरीदने में प्रदेश  सरकार की रुचि नहीं थी। इस मुद्दे पर सदन से सड़क तक हमने किसानों की आवाज को बुलंद किया था। इसके बाद ही प्रदेश सरकार ने धान खरीदने का फैसला लिया है।

नेता प्रतिपक्ष श्री कौशिक ने कहा कि इस मुद्दे को लेकर भाजपा ने प्रदेश में प्रदर्शन किया। इसी कारण सरकार अब यह फैसला लेने को विवश हुई है। श्री कौशिक ने कहा कि इस फैसले को प्रदेश सरकार पहले ले लेती तो किसानों और नुकसान नहीं होता। यह फैसला किसानों और छत्तीसगढ़ की जनता की जीत है। हम इसी तरह जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश सरकार को हर मोर्चे पर सही फैसला लेने को विवश करते रहेंगे।

Back to top button