बिलासपुर

लेटेस्ट अपडेट बिलासपुर: अंतत: वार्ड 31 से शहजादी कुरैशी ने मारी बाजी, देखें बाकी वार्डों के परिणाम

बिलासपुर। शहर के सबसे हाईप्रोफाइल वार्ड क्र. 31 से शुरू से अंत तक चले कांटे की टक्कर में अंतत: निर्दलीय प्रत्याशी शहजादी कुरैशी ने लगभग 233 मतों से जीत लिया। यहां पर कांग्रेस भाजपा और कांग्रेस से बागी होकर चुनाव मैदान में उतरी शहजादी के बीच कश्मकस भरा मुकाबला रहा। यहां से जीत हार को लेकर दिन भर अलग अलग तरह की खबरें उड़ती रही।

बिलासपुर नगर निगम में 70 वार्डों पर हुए पार्षद के चुनाव के परिणाम लगभग आ चुका है। 32 वार्डों में कांग्रेस के पार्षद चुनाव जीत चुके हैं। 29 वार्डों में भाजपा ने चुनाव में जीत दर्ज किया है। 4 वार्डों की गिनती अभी बाकि ही जिसमें अभी 3 वार्डों में कांग्रेस और 1 में निर्दलीय शहजादी कुरैशी बढ़त बनाए हुए हैं। इस तरह से बिलासपुर नगर निगम में कांग्रेस का मेयर बनना लगभग तय हो चुका है। कांग्रेस से बागी होकर चुनाव लड़ी संध्या तिवारी राजकिशोर नगर से और भाजपा से बागी होकर चुनाव लड़े ज्वाला सूर्यवंशी मंगला से और कोनी से योगीता श्रीवास चुनाव जीत गई हैं। विकास नगर वार्ड क्रमांक 15 से सुनिता मानिकपुरी 565 वोट से चुनाव जीत गई है।

कांग्रेस 35 वार्डो में भाजपा 30 निर्दलीय 05 वार्डों में जीते

बिलासपुर नगर निगम चुनाव

  • 01 – बजरंग नगर – कांग्रेस के अमित भारते विजयी
  • 02 – अब्दुल कलाम नगर – भाजपा के अमित भारते विजयी
  • 03 – सांई नगर – कांग्रेस सुरेश टंडन 1900 वोटों से विजयी
  • 04 – गोकुल नगर- कुसुम कोसले भाजपा विजयी
  • 05 – डाॅ खूबचंद बघेल नगर – कांग्रेस, गायत्री लक्ष्मी साहू विजयी
  • 06 – यदुनंदन नगद नगर – भाजपा , सीमा संजय सिंह विजयी
  • 07 – कालिका नगर – भाजपा की अनिता वर्मा 4 मतों से विजयी
  • 08 – चित्रकांत नगर- श्याम लाल बंजारे भाजपा विजयी
  • 09 – यातायात नगर – भाजपा के दुर्गेश कौशिक विजयी
  • 10 – गुरू गोविंद सिंह नगर – कांग्रेस पुष्पेद्र साहू विजयी
  • 11 – संत कबीर नगर – कांग्रेस रवि साहू विजयी
  • 12 – बूढादेव नगर – कांग्रेस रवि मरकाम 230 वोट से विजयी
  • 13 – पं दीनदयाल नगर – श्याम पटेल कांग्रेस विजयी
  • 14 – मिनीमाता नगर – भारती मरकाम भाजपा विजयी
  • 15 – विकास नगर – भाजपा – सुनीता माणिकपुरी 565 वोटों से विजयी
  • 16 – विष्णु नगर – भाजपा – निधि कमल जैन करीब 628 वोटों से विजयी
  • 17 – नेहरू नगर – कांग्रेस नम्रता भास्कर यादव विजयी
  • 18 – तिलक नगर – भाजपा राजेश सिंह 1669 वोट से विजयी
  • 19 – कस्तूरबा नगर – कांग्रेस के भरत कुमार कश्यप विजयी
  • 20 – भक्त कंवरराम नगर – भाजपा विजय यादव विजयी
  • 21 – गुरू घासीदास नगर – श्रीमती सीमा धृतेश 147 वोट से विजयी
  • 22 – राजेंद्र नगर – कांग्रेस – संगीता राजकुमार तिवारी 373 वोट से विजयी
  • 23 – मदर टेरिसा नगर – कांग्रेस के सीताराम जायसवाल विजयी
  • 24 – गायत्री नगर – कांग्रेस के रामशरण यादव 722 वोट से विजयी
  • 25 – क्रांति कुमार भारतीय नगर – कांग्रेस के रामा बघेल विजयी
  • 26 – महारानी लक्ष्मी बाई नगर – शेख नजीरूद्दीन कांग्रेस विजयी
  • 27 – विनोबा नगर – कांग्रेस रविंद्र सिंह विजयी
  • 28 – प्रियदर्शिनी नगर – भाजपा लक्ष्मी साहू विजयी
  • 29 – संजय गांधी नगर – कांग्रेस शेख गफफार विजयी
  • 30 – पंडित मुन्नू लाल शुक्ला नगर – भाजपा के विनोद सोनी विजयी
  • 31 – लाला लाजपतराय नगर – शहजादी कुरैशी निर्दलीय विजयी
  • 32 – शहीद विनोद चैबे नगर – कांग्रेस की स्वर्णा शुक्ला विजयी
  • 33 – गांधीनगर – से – भाजपा के रंगा नादम की जीत, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर को पछाडा
  • 34 – संत रविदास नगर – भाजपा के दुर्गा सोनी विजयी, कांग्रेस के शैलेंद जायसवाल हारेे
  • 35 – नागोराव शेष नगर – कांग्रेस की प्रियंका उत्तम यादव विजयी
  • 36 – बसंत भाई पटेल नगर – भाजपा के बंधु मौर्य विजयी
  • 37 – इंदिरा नगर – भाजपा प्रत्याशी की जीत
  • 38 – तात्याटोपे नगर – कांग्रेस की सुनीता नामदेव विजयी
  • 39 – शहीद भगत सिंह नगर – भाजपा के उदय मजूमदार विजयी , कांग्रेस के देवाशीष घोष लटटू हारे
  • 40 – महाराणा प्रताप नगर – उमेश कुमार विजयी
  • 41 – विवेकानंद नगर – भाजपा के मोती लाल गंगवानी 117 मतों से विजयी
  • 42 – शहीद असफाक उल्लाह नगर – निर्दलीय लक्ष्मी यादव विजयी
  • 43 – बंशीलाल नगर – कांग्रेस के परदेशी राज 1346 मतों से विजयी
  • 44 – शंकर नगर – भाजपा के रेणुका नागपुरे विजयी
  • 45 – शहीद हेमू नगर – भाजपा अशोक विधानी विजयी
  • 46 – गणेश नगर – इब्राहिम खान अब्दूल विजयी
  • 47 – पंडित रामगोपाल नगर – विमला यादव कांग्रेस विजयी
  • 48 – बिसाहू दास मंहत नगर – कांग्रेस की नंदनी साखन दर्वे 417 वोट से विजयी
  • 49 – बीआर यादव नगर – भाजपा की अहिल्या वर्मा 530 मतों से विजयी
  • 50 – बैरिस्टर छेदीलाल नगर – कांग्रेस के अमित कुमार सिंह विजयी
  • 51 – राजकिशोर नगर – निर्दलीय संध्या तिवारी विजयी
  • 52 – रविन्द्र नाथ टेगौर नगर – कांग्रेस के विजय केशरवानी विजयी
  • 53 – कमला नेहरू नगर – बजरंग बंजारे कांग्रेस विजयी
  • 54 – भक्त कर्मामाता नगर – कांग्रेस के राम प्रकाश साहू विजयी
  • 55 – माता परेश्वरी नगर – कांग्रेस के विष्णु यादव विजयी
  • 56 – विजय नगर – रूपाली गुप्ता भाजपा विजयी
  • 57 – अशोक नगर – भाजपा के ओम प्रकाश पांडेय विजयी कांग्रेस के बसंत शर्मा हारे
  • 58 – रानी दुर्गावती नगर – कमला पटेल निर्दलीय विजयी
  • 59 – शहीद मंगल पांडेय नगर – महेन्द्र नेताम कांग्रेस
  • 60 – कपिल नगर – भाजपा के विजय ताम्रकार आगे
  • 61 – देवीनंदन दीक्षित नगर – भाजपा की सीमा राजेश डूसूजा विजयी
  • 62 – शास्त्री नगर – कांग्रेस राजेश शुक्ला विजयी
  • 63 – अरविंद नगर – कांग्रेस की माधुरी पूर्णानंद चंद्रा विजयी
  • 64 – महामाया नगर – भाजपा की अंजली दुबे विजयी
  • 65 – संत रामदेव नगर – भाजपा के श्याम साहू विजयी
  • 66 – शिव दुलारे मिश्रा नगर – भाजपा पुष्पा तिवारी विजयी
  • 67 – विद्यासागर नगर – मनीष् गढ़ेवाल कांग्रेस विजयी
  • 68 – रामकृष्ण परहंस नगर – निर्दलीय योगिता आनंद श्रीवास विजयी
  • 69 – वायरलेस नगर – कांग्रेस के सांई भास्कर विजयी
  • 70 – त्रिपुरी सुंदरी नगर – कांग्रेस के अजय यादव विजयी
Back to top button