धर्म

पर्स में इन चीजों को रखने से करना पड़ता है आर्थिक तंगी का सामना…

नई दिल्ली। वास्तु शास्त्र का हमारे जीवन में बहुत असर करता है। हमारे आसपास के चीजें जीवन पर पॉजिटिव और नेगेटिव प्रभाव डालती है। लोग अपने पर्स में पैसों के अलावा कई ऐसे चीजें रखते हैं जो वास्तु शास्त्र के अनुसार नुकसानदायक होता है। पर्स में इन चीजों को रखना अशुभ माना जाता है।  साथ ही जीवन में मुश्किलें भी आती हैं। जानिए पर्स में किन चीजों को रखना माना जाता है अशुभ।

  • भगवान की फोटो- वास्तु शास्त्र के अनुसार, पर्स में किसी भगवान की फोटो नहीं रखनी चाहिए। मान्यता है कि भगवान की फोटो पर्स में रखने से व्यक्ति को कर्ज का बोझ उठाना पड़ सकता है और जीवन में कई बाधाएं आती हैं।
  • मृत परिजनों की तस्वीरें- पर्स में कभी भी मृत रिश्तेदार या परिजनों की फोटो नहीं रखनी चाहिए। वास्तु शास्त्र में इसे अशुभ माना जाता है। कहते हैं कि ऐसा करने वाले व्यक्ति को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।
  • चाबी- पर्स के अंदर कभी भी चाबी को नहीं रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, चाबी को पर्स में रखने से जीवन में नकारात्मकता आती है। इससे आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।
  • पुराने बिल- अक्सर लोग खरीदारी करने के बाद बिल अपनी पर्स में रख लेते हैं। वास्तु शास्त्र में पुराने बिल को पर्स में रखना अशुभ माना जाता है। कहते हैं कि ऐसा करने वाले व्यक्ति के ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा नहीं होती है।
Back to top button