छत्तीसगढ़

जशपुर ओपन शतरंज प्रतियोगिता 6 दिसंबर शुक्रवार से

जशपुर नगर(मनोज जैन)। यहां पहली बार आयोजित शतरंज चैम्पियनशिप प्रतियोगिता में 150 से ज्यादा खिलाडी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेगें। जिला कलेक्टर  निलेश महादेव क्षीरसागर की पहल पर युवा उत्सव कार्यक्रम के तहत् यहाँ जशपुर ओपन शतरंज चैम्पियनशिप प्रतियोगिता का आयोजन 6 से 8 दिसंबर तक किया जा रहा है। जिसमें  कई दिग्गज खिलाडी भाग ले रहे है। यह चैम्पियनशिप शतरंज के नये FIDE’S नियम से स्वीस सिस्टम से कुल 08 राउण्ड खेली जायेगी।

        यह प्रतियोगिता ओपन वर्ग में महिलाओं एवं पुरुषों के लिए पृथक-पृथक होगी। प्रतियोगिता का आयोजन नगर के कम्यूनिटी हाल, बालाजी मंदिर के पास पुरानी टोली में किया जायेगा। प्रतियोगिता हेतु विभिन्न वर्ग में 28 पुरस्कार, कुल 2 लाख 28 हजार के नगद पुरस्कार एवं ट्राफी रखी गई है। ओपन पुरूष वर्ग में 10 , ओपन महिला वर्ग में 08 एवं जशपुर के खिलाडियों हेतु 10 पुरस्कार है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को आवास हेतु रियायती दर पर होटल उपलब्ध कराया जा रहा है । भोजन एवं चाय नाशता की व्यवस्था भी रियायती दर में प्रतियोगिता स्थल में उपलब्ध कराई जा रही है। प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाडी व्हाट्सअप नं. 9406059900, 9425251225, 7587460009, 9407703700 पर मैसेज कर सकते है। प्रतियोगिता के सफल  आयोजन हेतु 4 अनुभवी शतरंज आर्बिटर  विशेष रूप से रायपुर से आ रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button