
दुनिया
पंकजा मुंडे क्या भाजपा से बगावत करने वाली हैं ?
मुंबई। खबर है कि महाराष्ट्र की पूर्व मंत्री एवं स्व. गोपीनाथ मुंडे की पुत्री पंकजा मुंडे भाजपा से बगावत करने वालीं हैं।
हाल ही के चुनाव में अपने ही चचेरे भाई धनंजय मुंडे से काफी बड़े अंतर से हारने वाली पंकजा मुंडे और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बीच राजीनीतिक मतभेद अब चरम पर पहुंच गई है।
दरअसल पंकजा मुंडे को शक है उन्हें चुनाव में हराने में पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का बहुत बड़ा हाथ है। कहा जा रहा है कि पंकजा मुंडे अपने अगले बागी कदम की घोषणा बहुत शीघ्र करने वाली हैं।
















