मध्य प्रदेश

इंदौर महापौर का निगम कर्मचारियों को तोहफा, त्योहारी सीजन में एक महीने का वेतन एडवांस में देने की घोषणा की …

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर नगर निगम कर्मचारियों के लिए महापौर ने एक घोषणा कर सभी को खुश कर दिया है। त्योहारी सीजन में यह घोषणा सुनकर कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ रही है। दरअसल, महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने नगर निगम कर्मचारियों को एक महीने का वेतन एडवांस में देने की घोषणा की है।

इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने गुरुवार को इस घोषणा के साथ ही निगम कर्मचारियों को दीवाली का तोहफा दे दिया। महापौर ने निगम के सभी कर्मचारियों को दीवाली त्योहार के मद्देनजर एक महीने का वेतन एडवांस में देने की घोषणा की है।

प्रदेश सरकार ने भी अपने कर्मचारियों के लिए दीवाली पर ऐसा ही तोहफा दिया है। सरकार द्वारा सेवा भत्तों में बढ़ोतरी कर कर्मचारियों को खुश किया गया है। वहीं, कई निजी कंपनियों ने भी दीवाली पर बोनस देने की तैयारी शुरू कर दी है।

इन घोषणाओं और तोहफों का असर अब बाजार पर भी दिखेगा। खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ बाजार में उमड़ेगी और बाजार में बूम देखने को मिलेगा।

Back to top button