देश

भारतीय युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मांगों को लेकर नीतीश के खिलाफ विरोध मार्च निकाला, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

पटना
भारतीय युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ विरोध मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया और लाठीचार्ज किया।

कई कार्यकर्ता घायल
दरअसल, भारतीय युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज कानून व्यवस्था समेत अन्य मांगों को लेकर विरोध मार्च निकाला। यह मार्च बोरिंग कैनाल रोड के पंचमुखी मंदिर से शुरू होकर विधानसभा तक जाना था। इस दौरान एसके पूरी इलाके में पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन कार्यकर्ता नहीं रूके। इसके बाद पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर दिया। सूचना मिल रही है कि कई कार्यकर्ता घायल भी हुए है, जबकि एक जवान का सिर भी फटा है।

इस मामसे में DSP कोतवाली कृष्ण मुरारी ने बताया कि प्रदर्शनकारी काफी उग्र थे और वो अपने हिसाब से प्रदर्शन करना चाह रहे थे। जो मार्ग अधिकृत नहीं है उन्होंने उस मार्ग का प्रयोग किया। वो बल का प्रयोग कर रहे थे। हमने कुछ लोगों को हिरासत में लिया और उनकी उग्रता और बढ़ गई। हमने वाटर कैनन का प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर किया।

Back to top button