देश

इस साल भारत ने बहुत कुछ गंवाया, इन 14 हस्तियों ने गंवाई जान, हमेशा याद रहेगा इनका योगदान

नई दिल्ली
चंद्रयान की कामयाबी से लेकर G20 की प्रेसीडेंसी , 2023 देश के लिए बेहद खास साल साबित हुआ है। इस साल भारत ने बहुत कुछ देखा है, बहुत कुछ जीता है तो बहुत कुछ गंवाया भी है। इस साल भारत की कई सम्मानित और पसंदीदा हस्तियों का दुर्भाग्यपूर्ण निधन हुआ। 2023 में, हमने राजनीति, बॉलीवुड, व्यवसाय, मनोरंजन, खेल आदि सहित विभिन्न क्षेत्रों से कुछ अनमोल रत्न खो दिए हैं। इन व्यक्तियों ने अपने-अपने उद्योगों पर स्थायी प्रभाव छोड़ा और उन्हें उनके अद्भुत योगदान के लिए याद किया जाएगा। उनके निधन दुनिया भर में उनके प्रशंसकों को गहरा दुख हुआ है। इस साल के अंत के साथ, यहां उन मशहूर हस्तियों और प्रमुख भारतीय हस्तियों के नाम हैं, जो दुनिया छोड़ गए…

प्रकाश सिंह बादल: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का 95 वर्ष की आयु में वृद्धावस्था संबंधी बीमारी के कारण 25 अप्रैल, 2023 को निधन हो गया।

चार्ली मंगर: वाॅरेन बफेट के साथी
दिग्गज निवेशक वाॅरेन बफेट के साथ लगभग 60 वषों तक काम करने वाले चाल्र्स उर्फ चार्ली मंगर का 29 नवंबर को निधन हो गया।

पृथ्वीराज सिंह ओबेरॉय: ओबेरॉय होटल के मालिक
ओबेरॉय समूह के मानद चेयरमैन पृथ्वीराज सिंह का 98 की उम्र में 14 नवंबर को नियन हुआ।

सतीश कौशिक फिल्म निर्माता : निर्देशा
66 बर्षीय सतीश कौशिक का 9 मार्च को दिल्ली में हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया।

पराम देसाई : वाघ बकरी चाय के मालिक
15 अक्टूबर को वॉक के दौरान कुत्तों के हमले से बचने में पायल हो गए थे। गंभीर चोट के कारण 23 अक्टूबर को हुआ था निधन।

एमएस स्वामीनाथन: हरित क्रांति के जनक
प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक और भारत की हरित क्रांति' के प्रमुख वास्तुकार स्वामीनाथन का 28 सितंबर को निधन हो गया। वे 98 साल के थे।

नितिन देसाई: आर्ट डायरेक्टर
बॉलीबुड के प्रसिद्ध आर्ट डायरेक्टर देसाई 2 अगस्त को एनडी स्टूडियों में मृत पाए गए। उन पर 250 करोड़ का कर्ज था।

शरद यादव : राजनेता
पूर्व केंद्रीय मंत्री और जनता दल के नेता शरद यादव का 12 जनवरी को गुरुग्राम के अस्पाताल में निधन हो गया। वे 75 वर्ष के थे।
 
परवेज मुशर्रफ : पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति
पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति और सेना प्रमुख का 5 फरवरी को दबई के अस्पताल में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे।

बिंदेश्वर पाठक: सुलभ इंटरनेशनल सोशल सर्विसेस के संस्थापक
बिंदेश्वर पाठक का 15 अगस्त को निधन हो गया है। उन्होंने एम्स दिल्ली में अंतिम सांस ली।

ओमान चांडी: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री
18 जुलाई को निधन। 2022 में केरल में कांग्रेस के सबसे लंबे समय तक सदस्य रहने का रिकॉर्ड बनाया था।

बिशन सिंह बेदी : किकेटर
बाएं हार्थ के स्पिनर और क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी का लंबी बीमारी के बाद अक्टूबर को निधन हो गया। वे 77 साल के थे।
 
तारिक फतेह: पाकिस्तानी मूल के लेखक
24 अप्रैल को टोरंटो, कनाडा में निधन हो गया। 73 साल के फतेह खुद को हिंदुस्तान का बेटा और पंजान का शेर बहाते थे।

जूनियर महमूद: अभिनेता
प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता जूनियर महमूद का 8 दिसंबर, 2023 को 67 वर्ष की आयु में पेट के कैंसर के कारण निधन हो गया।

Back to top button