छत्तीसगढ़पेण्ड्रा-मरवाही

कांग्रेस जुटी मरवाही फतह करने में, पार्टी के हर प्रकोष्ठ ने प्रचार में झोंकी ताकत …

कल से मरवाही उपचुनाव का अचार सहिंता भी लग गया है और आने वाले 3 नवम्बर को यहाँ चुनाव भी है। ऐसे में बमुश्किल से 1 महीने ही वोटिंग को शेष है। ऐसे में अब राजनीतिक दलों की धड़कने भी धीरे धीरे तेज होने लगी है। खासकर कांग्रेस अब इस सीट को किसी हालात में गवाना नही चाहती और इस नवीन जिले और क्षेत्र में की गई विकास की बदौलत अब इसे भुनाने की तैयारी में लग गए हैं।

जिले के प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने अगंद की तरह अपने पांव मरवाही क्षेत्र में जमा के रणनीति बनाने में जुटे हैं और वही मरवाही उपचुनाव में कांग्रेस को लीड कर रहे हैं। इस उप चुनाव की अहियमत इतनी की अब हर बूथों में कांग्रेस के हर विंग के पदाधिकारियो को जिम्मेदारी दी दी गई है। ऊपर से मरवाही विधानसभा के जो चार प्रभारियों जिनमे बिलासपुर विधायक शैलेष पांडे, पाली तनाखार विधायक मोहित केरकेट्टा, पीसीसी महामंत्री अर्जुन तिवारी व पीसीसी के महासचिव उत्तमवसुदेव की नियुक्ति की गई है वो अलग है। इन चारों प्रभारियों का मैराथन बैठक अब बूथ स्तर पर भी जारी है।

इसके अतिरिक्त जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज गुप्ता व ज्ञानेंद्र उपाध्याय कांग्रेस पार्टी की ओर से प्रमुख रणनीतिकारों की भूमिका में हैं और जोगी कांग्रेस को कार्यकर्ताओ को तोड़ने के अतिरिक्त कांग्रेस पार्टी को प्रचार प्रसार कर रहे हैं। वही कांग्रेस नेता गुलाब सिंह राज, प्रमोद परस्ते, अजित श्याम, ममता पैकरा, पहलवान सिंह मरॉवी, धनसिंह कवर, मुद्रिका सिंह, प्रताप सिंह मरावी, भानु ओतावी, विशाल उरेती जैसे दिग्गज आदिवासी नेता आपने अपने क्षेत्रो के अतिरिक्त विधानसभा में कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने में जीजान से जुड़े हैं।

वही गौरेला पेंड्रा व मरवाही सरपंच संघ से लेकर जनपद से लेकर जिला बॉडी तक कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने में व्यस्थ्य हैं। वही क्षेत्र के कांग्रेस नेता अशोक शर्मा, नारायण शर्मा, मोहन लाल शुक्ला, घनश्याम ठाकुर, अमोल पाठक, प्रशांत श्रीवास, बेचू अहिरेश, अजय राय, राकेस मसीह, बाला कश्यप, शंकर पटेल, संतोष मलैया, रमेश साहू, पुष्पराज सिंह, जैसे सैकड़ो नेता भी कांग्रेस के पक्ष में पूरे दम खम के साथ लगे हैं।

वही महिला कांग्रेस की ओर से जिला अध्यक्ष गजमति भानु, जैलेश सिंह, ओमबति पेन्द्रो, मालती वाकरे, रेखा तिवारी, गिरजा रानी जैसे महिला विंग ने पूरी ताकत झोंक दी है। वही सेवा दल के भरत राजपूत, शुरेस भट्ट जैसे सैकड़ो नेताओ ने कांग्रेस के पक्ष में क्षेत्र में सघन प्रचार प्रसार चालू कर दिए हैं।

कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्टो जैसे विधि प्रकोष्ठ के महेंद्र शुक्ला, व्यापारी प्रकोष्ठ के मनीष केशरी, वही युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अमन शर्मा, शुभम पेन्द्रो, भोला नायक, जैसे दर्जनों युवक कांग्रेस अपनी टीम के साथ मरवाही फ़तेह की जुगत में लगे हुए हैं। वही कांग्रेस के छात्र संगठनों के पदाधिकारी भी अपने अपने स्तर में इस चुनावो में लगे हुए हैं।

Back to top button