छत्तीसगढ़पेण्ड्रा-मरवाही

जय सिंह अग्रवाल के मरवाही दौरे में मंत्री के समक्ष आज फिर कांग्रेस प्रवेश की लगी झड़ी …

प्रभारी मंत्री जय सिंह अग्रवाल जिला अध्यक्ष कांग्रेस मनोज गुप्ता, प्रदेश सचिव गुलाब राज और वरिष्ठ कांग्रेसी ज्ञानेंद्र उपाध्याय ओमप्रकाश बंका के समक्ष आज कोटमी कुदरी और अन्य गांव में बड़ी संख्या में लोग आज कांग्रेस प्रवेश किये।
जिसमें जनपद सदस्य जानकी देवी,लालता सिंह पिपरिया,होरी लाल पिपरिया, कांति आर्मो जनपद सदस्य, सुरेश,  नवरोत्तम, पारस यादव, चंद्रिका प्रसाद, पवन सिंह, फूल सिंह, रितेश कुमार, शिव प्रसाद भैना जैसे दर्जनों नेताओ व महिला नेत्रियों ने कांग्रेस प्रवेश किये।
प्रभारी मंत्री माननीय जय सिंह अग्रवाल ने सभी का दिल से स्वागत किये और कहा कि आप सभी कांग्रेसी ही है आज घर वापसी किये हैं।सभी चुनाव में कार्य करेंगे और पद प्रतिष्ठा सब को मिलेगा
मरवाही की उन्नति विकास सभी सरकार का साथ दे रहे है जीत हमारी पक्की है हम सब मिलकर मरवाही को विकसित करेंगे।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने सभी नव आगंतुक नेताओ का अभिनदंन किया और कहा कि हम सब मिलकर मरवाही में कांग्रेस का विद्यायक बनाएंगे। ताकि सरकार और विद्यायक मिलकर मरवाही का विकास करें।
मरवाही से ज्ञानेंद्र उपाध्याय, बुंदकुवार मास्को ,वीरेंद्र सिंह बघेल और युवा जिला अध्यक्ष अमन शर्मा , ममता पावले व गजरूप सिंह ने बड़ी संख्या में लोगों को कांग्रेस प्रवेश कराया है।

Back to top button