धर्म

आने वाले दिनों में जातकों के बदल जाएगी किस्मत, जानें कौन-कौन सी राशि है शामिल…

नई दिल्ली। ज्योतिषी शास्त्र में सूर्य राशि के परिवर्तन का विशेष महत्व है। सूर्य गोचर की अवधि में 30 दिन की होती है। जिससे सूर्य हर महीने दूसरे राशि में प्रवेश करती है। आने वाले 16 नवंबर को सूर्य वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में यह 16 दिसंबर तक विराजमान रहेंगे। इसके बाद धनु राशि में गोचर कर जाएंगे। सूर्य राशि परिवर्तन का कुछ राशियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। जानिए किन राशियों को सूर्य गोचर का मिलेगा लाभ-

  1. वृषभ- सूर्य गोचर वृषभ राशि वालों के लिए लाभकारी रहेगा। इस दौरान आपको करियर में तरक्की के साथ नए अवसर प्राप्त होंगे। कार्यस्थल पर काम की प्रशंसा होगी। इस दौरान कोई नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। कारोबारियों के लिए भी सूर्य गोचर लाभकारी रहेगा। वाहन या भवन सुख मिलने के आसार हैं।
  2. मिथुन- सूर्य गोचर काल में आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। सूर्य राशि परिवर्तन आपको करियर में जबरदस्त लाभ दिलाएगा। इस दौरान नौकरी पेशा के साथ बिजनेस करने वालों को भी फायदा होगा।
  3. कन्या- नौकरी में प्रमोशन मिलने के आसार हैं। इस दौरान निवेश करना लाभकारी रहेगा। सूर्य गोचर काल में कन्या राशि वालों को सहकर्मियों का साथ मिलेगा। यात्रा के योग बनेंगे। आय के कई साधन मिल सकते हैं।
  4. मकर- मकर राशि वालों के लिए सूर्य राशि परिवर्तन लाभकारी रहेगा। इस दौरान मान-सम्मान में वृद्धि होगी। गोचर काल में आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलने के योग बनेंगे।
Back to top button