मध्य प्रदेश

शिवपुरी में दलितों के मुंह में गंदगी भरने के आरोपियों के घरों पर चला बुलडोजर

शिवपुरी। सीधी पेशाब काण्ड की तरह शिवपुरी में भी दलितों से अमानवीय व्यवहार करने वाले आरोपियों के घर पर बुल्डोजर चला। प्रशासन की टीम गुरूवार सुबह नरवर थाना क्षेत्र में आरोपियों के घर पर पहुंची और घर तोडऩे की कार्रवाई शुरू कर दी। इस मामले में पुलिस ने सात लोगों पर मामला दर्ज किया था जिनमें दो महिलाएं भी हैं। 7 में से 6 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। सभी पर

30 जून को नरवर थाने के बरखाड़ी गांव में लड़कियों से छेड़छाड़ और चोरी के शक में आरोपी अजमत खान, वकील खान, आरिफ खान, शाहिद खान, इस्लाम खान, रहीसा बानो और सायना बानो ने दो युवकों से जमकर मारपीट की थी। आरोप लगाया था कि वह लड़की छेड़ रहे हैं और चोरी कर रहे हैं। आरोपियों ने दो दलित युवकों के गले में जूते चप्पलों की माला डाली थी और उनका मुंह काला करके गंदगी भरी थी। कपड़ों पर भी गंदगी लगा दी थी। इसके बाद जुलूस निकालकर दोनों दलित युवकों को पुलिस के सुुपुर्द कर दिया था। पीड़ित युवकों की शिकायत पर मगरौनी पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। इनमें एक आरोपी वकील खान को छोड़कर सभी गिरफ्तार हैं। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि पुलिस को एनएसए की कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इस तरह के कृत्य बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।

पीड़ित के भाई ने की थी शिकायत

इस मामले में पीड़ित अनुज जाटव के भाई ने दयाचंद जाटव ने एक शिकायत 3 जुलाई को एसपी के समक्ष दर्ज कराई है और आरोपियों के मकानों पर बुलडोजर चलाकर मकानों को तोडऩे और वन भूमि को आजाद कराने की मांग की थी। दया चंद जाटव ने बताया कि उक्त आरोपी वन भूमि पर अतिक्रमण किए हुए हैं इसी भूमि के करीब से हमारा रास्ता गुजरता है उक्त रास्ते को वह बंद करना चाहते हैं। इसके लिए यह लोग इस प्रकार के षड्यंत्र रच देते हैं। इससे पहले भी जमीन के बाउंडरी पर बिजली के करंट को डालकर कई जानवरों की विज्ञान उक्त लोग ले चुके हैं। पीड़ित के भाई ने उक्त वन भूमि को कब्जा मुक्त कराने की मांग की है। जिससे भविष्य में ऐसी घटना न हों। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बुधवार को भोपाल में इस मुद्दे पर बयान दिया था। इसके बाद विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता वरखाड़ी गांव पहुंचे और पीड़ितों से मिले थे।

ग्रामीणों का आरोप मनचले करते हैं लड़कियों से छेड़छाड़

ग्रामीणों का आरोप है कि फरियादी दोनों युवक लड़कियों की छेडख़ानी करते हुए उनके वीडियो बनाने का काम करते थे। लोगों को उन पर चोरी करने का भी शक था। कुछ दिन पहले दोनों मनचले गांव की किसी युवती का वीडियो चोरी छिपे बनाने का प्रयास कर रहे थे। उनकी करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। फुटेज देख ग्रामीण भड़क गए थे। 30 जून को भी मनचलों ने एक लड़की से छेड़छाड़ कर दी थी। लड़की का हाथ पकड़ लिया था जिससे उसकी चूड़ी टूटकर हाथ में घुस गई थी। लड़की ने शोर मचाया तो ग्रामीणों ने दोनों मनचलों को पकड़ लिया था।

Back to top button