मध्य प्रदेश

‘एमपी में का बा’ के जवाब में ‘एमपी में ई बा’ वीडियो जारी : वीडियो में गाने के बोल हैं- चारों ओर पुकार बा, 23 में फिर से बीजेपी सरकार बा

भोपाल। उत्तरांचल की प्रसिद्ध लोक गायिका नेहा सिंह राठौर द्वारा एक भोजपुरी गीत में कुछ दिन पूर्व मध्यप्रदेश के सीधी पेशाब कांड सहित कई मुद्दों को लेकर सरकार पर हमला बोला था। इसे लेकर खूब सियासी संग्राम मचा था। इस गाने और कटाक्ष के विरोध में बीजेपी और महिला मोर्चा ने धरना-प्रदर्शन करते हुए नेहा सिंह को सीएम शिवराज से माफी मांगने को कहा था। अब नेहा सिंह के वीडियो के जवाब में भाजयुमो के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी सुनील कुमार साहू का लोक गीत एवं बीजेपी के पक्ष वाला वीडियो जारी हुआ है। वीडियो में ‘एमपी में का बा’ का ‘एमपी में ई बा’ के जरिये जवाब दिया गया है। यह वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। गाने में बोला गया– चारों ओर पुकार बा, चारों ओर पुकार बा, 23 में हां 23 मा फिर से बीजेपी सरकार बा।

गाने में सुनील साहू ने गिनाए प्रदेश सरकार के काम और उपलब्धियां

सुनील साहू द्वारा मध्य प्रदेश सरकार के काम और योजनाएं गिनाते हुए कहा गया है- एमपी में ई बा- पीएम के आवास बा, सबके घर द्वार बा, कर्ज ब्याज माफ बा, सब योजना का मिलत यहां लाभ बा। लाड़ली बहना, लक्ष्मी बिटिया और कन्यादान योजना महान बा, तीर्थ करावे मामा और बुल्डोजर से अपराधी परेशान बा। भाजपा के नेता तो करत विकास बा, अदिवासन की पंचायत में पेसा का अधिकार बा, एमपी के गांव-गांव में सड़कन का जालवा, अरे लाड़ली बहना, लाड़ली बिटिया इत्ते मालामाल बा, सब समाज यहां खुशहाल बा, धर्म की जयकार बा। शिक्षा के प्रसार बा, सुशासन स्वराज गांव सब खुशहाल बा। यहां भांजे-भाजी को मिले रोजगार बा, सेव-सुरक्षा यहां भरमार बा, बढ़ते नौजबान बा, बढ़ले किसान बा, अपराधन के सर पर लटकन मामा की तलवार बा। अरे वृद्धों को पेंशन, गरीबो को राशन, सब का चेहरे पर खिलत मुस्कान बा, मामा का सरकार बा सरकारी नौकरी की बहार बा। ईक दू नाहीं सैकड़ों- हजार बा, एमपी में जनता के काम बा सेवा सुशासन वाली सरकार बा, चारों ओर पुकार बा, चारों ओर पुकार बा, 23 में हां 23 मा फिर से बीजेपी सरकार बा।

Back to top button