राजस्थान

लोगों को कैसे मिलेगी महंगाई से राहत ? मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जारी किया वीडियो …

राजस्थान में लोगों को महंगाई से राहत दिलाने सरकार महंगाई राहत कैंप लगाने जा रही है। इस संबंध में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वीडियो जारी कर राजस्थान प्रदेशवासियों को जानकारी दी है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वीडियो में ऐलान किया कि प्रदेशभर में 24 अप्रैल से महंगाई राहत कैंप लगाए जाएंगे। जिसमें प्रदेश सरकार की 10 बड़ी योजनाओं का लाभ कैसे लेना है और इसके लिए क्या करना है, इसके बारे में जानकारी दी जाएगी। सरकारी योजनाओं का लाभ लेने वालों को राहत कैंप में पंजीकरण करवाना जरूरी है।

बता दें कि लोगों को महंगाई से राहत दिलाने के लिए राज्य में 24 अप्रेल से 30 जून 2023 कुल 2700 महंगाई राहत कैंप लगाए जाएंगे, जिनमें गरीब परिवारों को 500 रुपए में गैस सिलेंडर योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना, महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, पालनहार योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना , मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना आदि योजनाओं की जानकारी देकर पात्र परिवारों को जोड़ा जाएगा।

Back to top button