धर्म

शनिवार 06 दिसंबर का राशिफल

मेष  (Mesh): आपके लिए आज का दिन किसी यात्रा की ओर इशारा कर रहा है। यह यात्रा आपके व्यापार को बढ़ाने वाली साबित होगी। आपको धन लाभ भी मिलेगा। काम के सिलसिले में आपके प्रयास बढ़िया रहेंगे और आपको किसी पुरस्कार से नवाजा जा सकता है। आपकी इनकम भी बढ़ेगी और आपका मान-सम्मान भी। खर्चे भी थोड़े बहुत होंगे लेकिन परेशान होने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आपके मन में प्यार की भावना रहेगी जो आपके दांपत्य जीवन को महका देगी। यदि आप प्रेम जीवन जी रहे हैं तो आज आपके लिए चुनौतियां इंतजार कर रही हैं। आपके प्रिय से किसी बात को लेकर लड़ाई झगड़ा संभव है। स्वास्थ्य मजबूत रहेगा और आप चुनौतियों का डटकर सामना करेंगे।
 
वृषभ  (Vrishabh): आपकी राशि के लिए आज का दिन अच्छा है। व्यापार में सफलता मिलेगी। सुदूर यात्राओं से लाभ मिलेगा। परिवार का वातावरण भी अच्छा रहेगा और लोगों में सामंजस्य दिखेगा। काम के सिलसिले में आज आप को मजबूती मिलेगी। आपके अधिकारों में बढ़ोतरी होगी। इनकम भी बढ़ेगी और धार्मिक काम भी करेंगे। प्रेम जीवन खुशनुमा रहेगा और आपका प्रिय आप पर जी भर कर प्यार लुटाएगा। आप अच्छे भोजन का आनंद लेंगे। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। खर्चे बढ़ेंगे।
 
मिथुन (Mithun): आपके लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है क्योंकि आपकी इनकम में अप्रत्याशित वृद्धि हो सकती है और आपका व्यापार भी उन्नतिदायक साबित होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपनी क्रिएटिविटी का लाभ मिलेगा और उनका दिन उनके खुद के प्रयास से बेहतर बनेगा। आज अपने किसी मित्र से अपने मन की बात कहेंगे, वह काफी खास मित्र होगा। दांपत्य जीवन जी रहे लोगों को आज निराशा का सामना करना पड़ सकता है और उनके दांपत्य जीवन में तनाव हो सकता है। काम के सिलसिले में आपके प्रयासों को पंख लगेंगे और आपके साथ काम करने वाले लोग भी आपकी मदद करेंगे। स्वास्थ्य को लेकर आपको ध्यान रखना होगा क्योंकि आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

कर्क (kark): आपके लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। कार्यों में आंशिक तौर पर सफलता मिलेगी। आप काफी उत्साहित होंगे और अधिक परिश्रम करेंगे। परिवार का माहौल काफी खुशनुमा रहेगा और किसी अच्छे फंक्शन या समारोह का आयोजन हो सकता है जिससे लोगों का आपके घर आना जाना लगेगा। मित्रों से मुलाकात हो सकती है। प्रेम जीवन के लिए दिन अनुकूल नहीं है। दांपत्य जीवन जी रहे लोगों को आज अच्छे नतीजे हासिल होंगे। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा लेकिन धन को लेकर परिवार में विवाद हो सकता है। खर्च काफी बढ़ेंगे।

 सिंह (Sinh): आपके लिए आज का दिन काफी बढ़िया रहेगा। दांपत्य जीवन में अच्छे समय की प्राप्ति होगी और आपका जीवनसाथी आपसे अपने मन की बातें साझा करने के साथ-साथ अपने दिल को खोल कर रख देगा जिससे आप दोनों के बीच रिश्ता मजबूत बनेगा। प्रेम जीवन में आज आपको बेहद अच्छे नतीजे मिलेंगे और रोमांस करने के अवसर मिलेंगे। परिवार का वातावरण भी काफी अच्छा रहेगा और अचानक से कोई धन प्राप्ति हो सकती है। काम के सिलसिले में आपको आज थोड़ा निराश होना पड़ सकता है क्योंकि कार्यस्थल पर किसी से आपकी झड़प हो सकती है। व्यापार के मामले में दिन बढ़िया रहेगा।
 
कन्या (Kanya): आपके लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रह सकता है। प्रयासों में सफलता अल्प रूप से मिलेगी जिससे आप खुलकर खुशी महसूस नहीं कर पाएंगे। परिवार में तनावपूर्ण स्थितियां रहेंगी और परिवार के बुजुर्गों को स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। आपके घर के छोटे आपका सहयोग करेंगे। धार्मिक कामों में मन लगेगा। किसी तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं। प्रेम जीवन के लिए दिन काफी बेहतर रहेगा और अपने प्रिय से मन की बातें करेंगे। दांपत्य जीवन जी रहे लोगों को आज कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य आपका कुछ कमजोर रहेगा। अधिक खर्चे से बचना चाहिए। काम के सिलसिले में आज मनमाफिक नतीजे नहीं मिलने से मन दुखी हो सकता है।

तुला (Tula): आपके लिए आज का दिन काफी बढ़िया रहेगा। भाग्य की प्रबलता के कारण आपको कई प्रकार से धन लाभ होगा। परिवार के बुजुर्गों की सलाह काम आएगी। व्यापार में जबरदस्त सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन में आज रोमांस करने के मौके मिलेंगे और जीवनसाथी से आपके संबंध बेहतर बनेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। आज आप काफी मेहनत करेंगे और चुनौतियों का डटकर सामना करेंगे। नौकरी के सिलसिले में मिले-जुले परिणाम मिलेंगे।

वृश्चिक (Vrishchik): काम के सिलसिले में किए गए प्रयास रंग लेकर आएंगे। आपका मन काम में खूब लगेगा और आपको प्रशंसा मिलेगी। भाग्य की बदौलत आप कोई प्रॉपर्टी खरीदने में कामयाब होंगे। परिवार वालों का सहयोग आपके साथ होगा। लड़ाई-झगड़े में हस्तक्षेप करने की आदत से बचें। प्रेम जीवन में खुशहाल स्थितियां रहेंगी। दांपत्य जीवन में तनाव बरकरार रहेगा। आज आपकी इनकम में उतार-चढ़ाव रहेगा। व्यापार के नजरिए से दिन बढ़िया रहेगा।

धनु (Dhenu): आपके लिए आज का दिन तनावपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद लाभ प्राप्ति के उद्देश्य से अच्छा रहेगा। कार्य में सफलता मिलेगी। भाग्य मजबूत बनेगा। मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास सार्थक होंगे लेकिन दांपत्य जीवन में परेशानियों के चलते जीवनसाथी से लड़ाई झगड़ा हो सकता है, उनका स्वास्थ्य भी पीड़ित हो सकता है। जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं उन्हें भी आज थोड़ा संभल कर चलना होगा। समस्याएं हो सकती हैं। स्वास्थ्य बेहतर बनेगा।
 
मकर (Makar): आपके लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रहने वाला है क्योंकि आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी और आपकी इनकम में थोड़ी कमी हो सकती है लेकिन कोर्ट कचहरी के मामलों में आपको सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन जी रहे लोगों को आज अच्छे नतीजे हासिल होंगे, उनकी उनके जीवनसाथी से बातचीत होगी और कोई समस्या चली आ रही है तो दूर हो जाएगी। काम के क्षेत्र में भी आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे लेकिन स्वास्थ्य कमजोर होगा फिर भी भाग्य के सहारे कुछ काम बना पाएंगे। प्रेम जीवन के लिए दिन सामान्य रहेगा। व्यापार में लाभ हो सकता है।

कुम्भ (Kumbh): आज आपका मन काफी खुश रहेगा। जिस काम को भी करेंगे उसमें सफलता मिलेगी। व्यापार में सफलता काफी अच्छे तरीके से आपको मिलेगी। दांपत्य जीवन में तनाव कम होगा और जीवनसाथी से आपकी बातचीत बेहतर बनेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए भी आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है और आपको रोमांस करने का अच्छा अवसर मिलेगा। भाग्य मजबूत होगा लेकिन परिवार के किसी बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ सकती है। खर्चों में कमी होगी। किसी अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है। स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा।

मीन (Meen): आपके लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा लेकिन कार्यस्थल पर किसी से भी झगड़ा ना करें क्योंकि आज आपको अपमान का घूंट पीना पड़ सकता है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा जिससे आपको कुछ परेशानी हो सकती है। भाग्य का साथ मिलेगा क्योंकि भाग्य का सितारा बुलंद है। किसी तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार का वातावरण भी परेशानी दे सकता है लेकिन आपकी इनकम बढ़ेगी। प्रेम जीवन के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा।

Back to top button