मध्य प्रदेश

एमपी के जबलपुर में रंग पंचमी पर खून की होलीः बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या

चुनावी रंजिश के चलते दो पक्षों में चली दनादन गोलियां, एक दर्जन घायल

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जलबपुर में रंग पंचमी पर चुनावी रंजिश के चलते खून की होली खेली गई। त्यौहार के दिन गोलियों की आवाज से पूरा गांव दहल उठा। दो पक्षों में सरेआम दनादन गोलियां चली। इसमें बीजेपी नेता कंचन यादव की मौत हो गई, वहीं लगभग एक दर्जन लोग घायल बताए जाते हैं। गोलीबारी की घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार वारदात रंग पंचमी के दिन मझौली थाना क्षेत्र के लोहारी गांव में हुई है। यहां चुनावी रंजिश के चलते बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पंचायत चुनाव के समय से दो पक्षों में रंजिश चली आ रही थी। इसी के चलते रविवार को रंगपंचमी के दिन दाेनों पक्षों के बीच दनादन गोलियां चली है। इस गोलीबारी में दोनों पक्षों के करीब एक दर्जन लोग घायल हुए हैं। वहीं इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक का नाम बीजेपी नेता कंचन यादव बताया जा रहा है। कंचन यादव को 12 बोर की बंदूक से गोली मारी गई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस बल पहुंचा और घायलों को जबलपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Back to top button