मध्य प्रदेश

मंदिर की जमीन पर कब्जा करने पर भाजपा विधायक को हाईकोर्ट का नोटिस …

भोपाल। मध्यप्रदेश के सिवनी क्षेत्र के भाजपा विधायक दिनेश राय मुनमुन को हाईकोर्ट ने नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने यह नोटिस सिवनी के सूर्य मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जा करने को लेकर जारी किया है। भाजपा विधायक दिनेश राय मुनमुन पर विधायक मद की राशि का गलत ढंग से उपयोग का भी आरोप है।

यह याचिका धनश्री एसो. ने लगाई है। याचिका में कहा गया है कि भाजपा विधायक ने ट्रस्ट बनाकर संपत्ति पर अवैध कब्जा किया। यही नहीं भाजपा विधायक ने ट्रस्ट को 35 लाख की विधायक मद से नियम विरुद्ध राशि भी दी है। हाईकोर्ट में इस मामले की अब 4 नवंबर को सुनवाई होगी।

Back to top button