देश

शौच करने घर से बाहर गई 7 साल की लड़की का अधजला शव जंगल में मिला, एक संदिग्ध गिरफ्तार …

कैथल। हरियाणा के कैथल में शनिवार को एक लड़की का शव मिला। शव आधा जला हुआ था। पुलिस ने बताया कि लड़की का अधजला शव रविवार को पास के एक जंगल में मिला है। मिली जानकारी के अनुसार, सात साल की लड़की शौच के लिए शनिवार की शाम घर से बाहर गई थी। वो उसी दिन से लापता थी। रविवार को उसकी अधजली लाश पुलिस को मिली।

पुलिस ने बताया कि पहले घरवालों ने गांव के लोगों के साथ लड़की को आसपास के इलाकों में ढूंढ़ा। जब उन लोगों को लड़की नहीं मिली तब उन लोगों ने पुलिस से इसकी शिकायत की। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आसपास के इलाकों की तलाश की। पुलिस को लड़की का अधजला शव नजदीक के एक जंगल में मिला।

नजदीक के सीसीटीवी फुटेज को खंगालने पर पुलिस ने पाया कि 18 साल के पवन नाम का लड़का उस लड़की से बातचीत कर रहा था। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। पुलिस के अनुसार फोरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है।

पुलिस उपाधीक्षक सज्जन कुमार ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा और उसका विसरा परीक्षण के लिए मधुबन अपराध विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Back to top button