मध्य प्रदेश

जीएसटी : करदाताओं की सुविधा के लिए ई-इनवॉइस के लिए 4 नई लिंक खोली जा रही

इन नई लिंक खुलने से पोर्टल पर नहीं आएगा दबाव

भोपाल। करदाताओं की सुविधा के लिए जीएसटी नेटवर्क पर 2 बड़े बदलाव किए हैं। ई-इनवॉइस जारी करने वाले करदाताओं की संख्या बढ़ने के चलते अब पोर्टल पर भार आने की समस्या को देखते हुए जीएसटी पोर्टल द्वारा ई-इनवॉइस के लिए 4 और नई लिंक खोली जा रही हैं।

इससे अगर एक लिंक में कोई खराबी आ जाती है तो अन्य 3 लिंक उपलब्ध रहेंगी। इसके लिए अलग-अलग सॉफ्टवेयर उपयोग करने वाले करदाताओं के लिए भी अलग-अलग पोर्टल रखे गए हैं। गौरतलब है कि 1 अप्रैल 2022 के बाद से 10 से ऊपर के वार्षिक टर्नओवर वाले सभी करदाताओं के लिए ई इनवॉइस जारी करना अनिवार्य किया गया था, जिससे यह सेवा उपयोग करने वाले करदाताओं की संख्या में इजाफा हुआ।

Back to top button