मध्य प्रदेश

एमपी के शहडोल में दादा ने 3 साल की पोती से और छतरपुर में बाल कल्याण समिति सदस्य ने विधवा से किया बलात्कार

शहडोल/छतरपुर। मध्य प्रदेश में महिलाओं और बच्चियों के साथ अपराध दिनों-दिन बढ़ते जा रहे हैं। हवस के भूखे भेड़िये रिश्ते-नातों और इंसानियत की सारी सीमाएं लांघते हुए अपराध कर रहे हैं। ऐसा ही मामला शहडोल जिले में सामने आया है, जहां 70 साल के दादा पर पोती से रेप करने का आरोप लगा है। बच्ची की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी दादा के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, छतरपुर में एक महिला ने बाल कल्याण समिति के सदस्य पर दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस केे अनुुसार पहला मामला शहडोल जिले के पपौन्ध थाना क्षेत्र का है। यहां पुलिस ने 70 साल के दादा को तीन साल की पोती के साथ रेप करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पीड़ित बच्ची की मां की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। मां ने पुलिस को बताया कि उसके ससुर ने उसकी तीन साल की मासूम बेटी के साथ गलत काम किया है। इस पर पुलिस ने आरोपी दादा को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि एक दिन पूर्व ही जिले में एक ससुर द्वारा बहू से रेप करने का मामला सामने आया था।

बाल कल्याण समिति के सदस्य पर विधवा ने कराया रेप का मामला दर्ज

दूसरा मामला छतरपुर का है। यहां ओरछा रोड प्रर रहने वाली एक विधवा महिला के साथ बाल कल्याण समिति के सदस्य ने 11 मार्च को दुष्कर्म किया था। 12 मार्च को महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। आज बुधवार को महिला थाना पुलिस ने आरोपी सौरभ भटनागर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Back to top button