छत्तीसगढ़बिलासपुर

कपड़ा बाजार बुधवारी, गोल बाजार और शनिचरी में पूर्ण लॉकडाउन, शेष सामानों की खरीदी पर शर्तों के मुताबिक अनुमति …

बिलासपुर। अब लॉकडाउन में ज्यादातर व्यापारियों को दुकान खोलने की अनुमति दे दी गई है। कपड़ा बाजार, बुधवारी, गोंलबाजार और शनिचरी की दुकानें नहीं खुलेंगी। सभी तरह के नानवेज अब शाम 4 बजे तक मिल सकेगा। एसी, कूलर को होम डिलीवरी के माध्यम से बेचने की अनुमति कलेक्टर ने दी है।

लॉकडाउन 24 मई तक बढ़ा दी गई है। दिल्ली बुलेटिन ने लॉकडाउन बढ़ाए जाने संबंध खबर कल 13 मई को मंत्री रविंद्र चौबे के हवाले से प्रकाशित की थी। आज बिलासपुर कलेक्टर ने लॉकडाउन को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश व्यापारियों और आमजनों के लिए जारी किया है। थोक किराना दुकान खुलने का समय बदला गया है। अब सुबह 4 से सुबह 10 बजे तक सामान का परिवहन किया जा सकेगा। कलेक्टर द्वारा जारी दिशा निर्देश हम पाठकों लिए दे रहे हैं।

\"\" \"\" \"\" \"\" \"\" \"\"
Back to top button