नई दिल्ली

वीकेंड ट्रिप पर गए चार युवक झील में डूबे, दो के शव बरामद, मर्ग कायम…

बेंगलुरु। बेंगलुरु के करीब चिक्काबल्लापुरा जिले के देवनहल्ली तालुक में रामनाथपुरा झील में चार युवक डूब गए, जिनमें से बचावकर्मियों ने दो युवकों के शव निकाल लिए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि युवक रविवार को वीकेंड पर पर्यटन स्थल नंदी हिल्स घूमने गए थे। लौटते समय वे झील में तैरने गए थे। उनमें से एक लड़का तैरना नहीं जानता था और डूबने लगा। उसे बचाने के चक्कर में तीन और लोगों डूब गए।

झील के किनारे बाइक और हेलमेट देखकर ग्रामीणों ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी। विश्वनाथपुरा पुलिस, अग्निशमन दल और आपातकालीन सेवा के अधिकारी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया। शवों को देवनहल्ली के आकाश अस्पताल में भेज दिया गया है। आगे की जांच जारी है।

Back to top button